KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

Picsart 26 08 25 20 57 28 882

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे शहर के संवेदनशील इलाके; व्यापारियों और आम जनता में दिखा सुरक्षा का भरोसा

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

आगामी त्योहारों रक्षाबंधन और बारावफात को सकुशल व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा करने और आम अवाम में सुरक्षा का अहसास कराने के मकसद से पुलिस की टीम ने नगर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में जोरदार पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) निकाला। भारी पुलिस बल के सड़कों पर उतरते ही बाजार में हलचल मच गई और उपद्रवियों के हौसले पस्त नजर आए।

​कोतवाली से लेकर पुल ग़ालिब तक नापा चप्पा-चप्पा

यह फ्लैग मार्च क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश कुमार द्विवेदी के कड़े नेतृत्व में कोतवाली परिसर से भारी लाव-लश्कर के साथ रवाना हुआ। मार्च में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, कस्बा चौकी इंचार्ज इमरान, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह और अरविंद चौधरी समेत भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।

​मार्च कोतवाली से शुरू होकर शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र जटवारा, गल्ला मंडी, मुख्य चौराहा, श्यामागेट और बजरिया जैसे घनी आबादी वाले इलाकों से गुजरा। इसके बाद टीम तहसील रोड, जामा मस्जिद मार्ग होते हुए संवेदनशील गलियों से गुजरी और अंत में पुल ग़ालिब पर जाकर मार्च संपन्न हुआ।

​व्यापारियों और राहगीरों से सीधा संवाद, भाईचारे की अपील

खरीदारी की भीड़ के बीच जब अधिकारियों ने पूरे दल-बल के साथ मार्च किया, तो दुकानदारों और आम जनता ने राहत की सांस ली। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और इंस्पेक्टर विनोद शुक्ल ने व्यापारियों व राहगीरों से सीधा संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया:

  • ​त्योहारों को आपसी सौहार्द, मोहब्बत और भाईचारे के साथ मनाएं।
  • ​किसी भी प्रकार की अफवाहों पर कतई ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
  • ​शहर के बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, महिलाएं और व्यापारी बेखौफ होकर खरीदारी करें।

​सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहारों के उल्लास में खलल डालने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त जारी रहेगी और सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक पैनी नजर रखी जा रही है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है और पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes