KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

IMG 20260825 184300

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली मिस्त्री को भारी पड़ गया। काम करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन की ओर से थाने को मेमो भेजकर दी गई है।
जानकारी के अनुसार थाना कंपिल क्षेत्र के रूदायन निवासी मिंटू उर्फ रजनीश शर्मा (45) बिजली मैकेनिक का काम करते थे। उन्होंने अपने घर पर ही एक छोटी सी दुकान भी बना रखी थी, जहां वह बिजली से संबंधित कार्य किया करते थे। मंगलवार को वह रोज की तरह दुकान पर बिजली का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि वह बिजली के संपर्क में ही चिपक गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

IMG 20260825 184300
हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों और परिजनों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। रजनीश की हालत देखकर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमरेश कुमार ने परीक्षण किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी नीरू शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों की आंखों से भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पत्नी ने बताया कि रजनीश बिजली का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते थे और घर पर ही छोटी सी दुकान चलाते थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है।
एक झटके में परिवार का सहारा छिन जाने से घर में मातम पसरा हुआ है। बच्चों और पत्नी का विलाप सुनकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। उधर, अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी संबंधित थाने को मेमो के माध्यम से भेज दी है। पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes