फर्रुखाबाद 27 मार्च 2022
नए नियम, क्लीनिक इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के लागू हो जाने से 50 शैय्या तथा इससे अधिक बेड बाले अस्पतालों तथा नर्सिंग होम संचालकों को अपने चिकित्सालयों का पंजीकरण अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा कराना पड़ेगा। इससे पहले पंजीकरण का काम मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन हुआ करता था। संशोधित नियम के बाद अब यह पंजीकरण नियम, 1 अप्रैल 2022 से लागू हो जाएगा। वैसे यदि देखा जाए तो बिना नियमों तथा शर्तों को पूरा किए ही पूरे जिले सहित कस्बा कायमगंज में भी बहुत से अस्पताल चल रहे हैं । कायमगंज अकेले में ही ऐसे बहुत से अस्पताल हैं। 
जहां प्रशिक्षित स्टाफ भी नहीं है, और ना हीं यहां चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था है ,फिर भी धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं ऐसे अस्पताल जो आने वाले मरीजों के जीवन से खुला खिलवाड़ करते देखे जाते हैं। इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के लिए ऑनलाइन कॉल करके डॉक्टर की व्यवस्था की जाती है । इस व्यवस्था से एक तरफ जहां मरीजों पर बहुत अधिक ब्यय भार पड़ता है, तो दूसरी तरफ समय से चिकित्सीय परामर्श न मिलने के कारण कभी-कभी मरीज की जिंदगी भी खतरे में पड़ती दिखाई देती है। मिली एक सामान्य जानकारी के अनुसार पूरे जिले में लगभग 130 अस्पताल है। इनमें से 50 बेड से अधिक वाले सात अस्पताल बाकी 30 से 17 शैय्या वाले अस्पताल बताए जा रहे हैं। 31 मार्च को पंजीकरण तथा नवीनीकरण की अवधि समाप्त हो रही है। इसके तुरंत बाद नए नियम के अनुसार ही अस्पताल संचालकों को नवीनीकरण तथा पंजीकरण कराना होगा। नवीनीकरण से पहले निर्धारित मानकों की नियमानुसार जांच की जाएगी। उसके अनुसार जो अस्पताल 50 वेड से अधिक वाले हैं वहां जांच टीम मौके पर पहुंचकर मानकों की हकीकत का पता करेगी। इसके बाद टीम की आख्या के आधार पर ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी समुचित निर्णय लेकर नवीनीकरण की कार्यवाही करेगी। इस नए नियम के प्रभावी होने से कोई भी चिकित्सक मरीज का उपचार करने से इनकार नहीं कर सकेगा। वही अस्पताल में वेडो की संख्या के हिसाब से ही डॉक्टरों की भी व्यवस्था अस्पताल संचालकों को करना आवश्यक होगा ।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct