बिना फेरे लिए लौटी बारात, निराश दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

कायमगंज -फर्रुखाबाद 27 मार्च 2022
दूल्हे का रंग गोरा ना होने की बात कह कर वरमाला के टाइम पर ही दुल्हन ने जयमाला डालने से इंकार कर दिया। काफी अधिक खर्चा हो जाने के बाद भी बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा ।जिससे हताश और निराश युवक ने अपने घर आकर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या। परिवार में मचा कोहराम। यह अत्यंत दुखद चर्चित घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव सलेमपुर टिलियां की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसी माह की 20 तारीख को यहां के निवासी 21 वर्षीय युवक की बारात जिला जौनपुर की सदर कोतवाली स्थित गांव हमजापुर गई थी । बारात पहुंचने पर वधू पक्ष के लोगों ने स्वागत सत्कार भी किया। जयमाला स्टेज सजी थी । दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा था। स्टेज के पास तक सधे कदमों से दुल्हन आई । उसने नजर डालकर दूल्हे को देखा और चुपचाप वापस लौट गई। यह देख कर वहां मौजूद बाराती तथा अन्य लोग हक्के बक्के रह गए। कुछ समझ पाते की तब तक दुल्हन ने यह कहते हुए कि दूल्हे का रंग अच्छा नहीं है। मैं इससे शादी नहीं करूंगी। दुल्हन का यह फैसला सुनते ही बारातियों में सन्नाटा सा पसर गया। इसके बाद दुल्हन को मनाने के साथ ही दोनों पक्षों में पंचायत का दौर चला। लेकिन दुल्हन के साफ इंकार कर देने के बाद बात नहीं बन सकी। ऐसी स्थिति में अधिकांश बाराती वापस लौट आए । कुछ लोग वहां इसलिए रुक गए कि किसी दूसरी लड़की को तलाश कर शादी करा दी जाए। काफी प्रयास के बाद भी कोई लड़की नहीं मिल सकी। ऊपर से वधू पक्ष ने बारात के स्वागत सत्कार में हुआ खर्चा लगभग 50 हजार रुपया भी दूल्हे से ले लिया। निराश युवक बिना दुल्हन के घर वापस आ गया। इसके अलावा भी बेचारे का और काफी रुपया दुल्हन लाने की उम्मीद में खर्च हो चुका था। लेकिन उम्मीदों पर पानी ही फिर गया। जिस सदमे को युवक बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घबराए परिजनों ने फांसी के फंदे पर झूलते हुए शव को नीचे उतारा और इसके बाद युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया । इस दुखद एवं निराशाजनक घटना से गांव में तरह-तरह की चर्चाओं के साथ शोक का वातावरण दिखाई दे रहा था।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes