राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में स्वच्छता तथा मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर दिया संदेश

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

कायमगंज फर्रुखाबाद 27 मार्च 2022

विद्या मन्दिर महाविद्यालय कायमगंज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकरी के निर्देशन में ग्राम प्रेम नगर चिलौली एवं विद्या मन्दिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में स्वच्छता, मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्‍न कार्यक्रम स्वयंसेवकों द्वारा किये गये। उक्त कार्यक्रम को संचालन हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना (विशेष शिविर) द्वारा गठित टीमों ने संयुक्त रूप से किया। तृतीय दिवस के बौद्धिकीय कार्यक्रम की सभा की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आये डॉ0 आर0 के0 राजौरिया, लक्ष्मी यदुनन्दन महाविद्यालय, कायमगंज ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजन के प्रत्येक स्वंयसेवकों को सम्बोधित करते हुये बताया कि प्रत्येक स्वंयसेवक को समुदायिक सेवा के माध्यम से स्वंयसेवकों के व्यक्तित्व का सर्वागीण विकास करना एवं जिस समुदाय में स्वंयसेवक कार्य करते है। उस समुदाय को भलीभाँति समझना एवं समुदाय की आवश्यकता और समस्याओं की पहचान करना और उसके समाधान खोजना राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विपिन कुमार सिंह, अध्यक्ष शिक्षा शास्त्र विभाग लक्ष्मी यदुनन्दन महाविद्यालय, कायमगंज ने कहा कि इस योजना से जुडने से प्रत्येक स्वंयसेवक में नेतृत्व की क्षमता बढती है। महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा ने स्वयंसेवकों के द्वारा किये जा रहे समस्त समुदायिक कार्यों की सराहना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 तेजपाल सिंह ने सभी स्वंयसेवको को समाज के प्रति समुदायिक कार्यो से जुड़ने हेतु प्रेरित करने का सारगर्भित उदबोधन दिया। बौद्धिक कार्यक्रम डॉ0० आर० के0 राजौरिया, विपिन कुमार सिंह, डॉ0 श्याम मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी ने माँ सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्जवलन एवं माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सभी मंचासीन अतिथियों का डॉ० श्याम मिश्रा ने स्वंयसेवकों को परिचय कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की छात्रा नेहा शुक्ला ने किया। सभी गठित टीमों ने अपना परिचय एवं प्रतिदिन किये जा रहे कार्यों को आगत अतिथियों को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में आये समस्त अतिथियों का धन्यवाद कार्यक्रम अधिकारी ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय दिवस के अवसर पर विद्या मन्दिर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पूजा सिंह, मनोज वर्मा, श्री ऐश्वर्य गंगवार, शुभभ यादव, आशीष गंगवार, आदर्श गंगवार, मुनीष अग्निहोत्री, मुकेश मोहन भारद्वाज, देवेन्द्र सिंह एवं सुखदेव कुमार, सहित समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes