फर्रुखाबाद 25 जून 2022
जनपद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी में बीती रात यहां के निवासी 34 वर्षीय गौतम सिंह उर्फ सेना की मौत का आरोप उसके परिजनों ने थाना पुलिस पर लगाया। जिसे गंभीरता से लेते हुए ,पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आदेश पर थानाध्यक्ष जगदीश वर्मा ,अचरा चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्य, कांस्टेबल निखिल व सचिन तथा आधा दर्जन अज्ञात पुलिस कर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा मृतक की पत्नी मंजू देवी की तहरीर पर अपराध संख्या 144/ 22 आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत मेरापुर थाने में ही दर्ज कर लिया गया है। दर्ज मुकदमे की विवेचना एसआई संजयकुमार मिश्रा को सौंपी गई है । तहरीर में कहा गया है कि थाना इंचार्ज चौकी प्रभारी तथा सिपाही रात को उसके घर पर आए, घर की कुंडी बजाई। उन्होंने दरवाजा खोला दरवाजा खुलते ही सभी पुलिसवाले उसके घर में घुस गए। जहां उन्होंने उसके पति गौतम को पकड़ लिया और घसीट कर बेरहमी से पीटने लगे। हम सभी लोग उन्हें छोड़ने की फरियाद करते रहे। लेकिन पुलिस वालों ने एक नहीं सुनी। मृतक की पत्नी ने कहा कि उसकी सास तथा देवर तथा गांव केअन्य लोग भी मौके पर आ गए थे। जो पुलिसकर्मियों से गौतम को छोड़ने की गुहार लगाते रहे। लेकिन पुलिस ने उनकी बात पर भी ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि पुलिस की ही बेरहमी से की गई पिटाई के कारण अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति गौतम सिंह की मौत हुई। उसके शव को तमाम विरोध के बावजूद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि बताया जा रहा है की पोस्टमार्टम में मौत का स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं हो सका। पोस्टमार्टम डॉ विजय अनुरागी, डॉ सुमित शाक्य, डॉक्टर सर्वेश यादव के पैनल ने किया । पोस्टमार्टम के समय वीडियोग्राफी भी कराई जाती रही। मृतक के शरीर से अल्कोहल मिलने की बात कही जा रही है। इसलिए उसके बिसरे को सुरक्षित कर रखा गया है। बताया तो यह भी गया कि मृतक के शरीर पर 4 स्थानों पर गंभीर चोटों के अलावा सो चोंटे कमर पर माथे एवं कोहनी पर भी गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। कोहनी आदि पर मिले चोटों के निशान से यह संभावना प्रबल होती है कि मृतक को घसीटा गया होगा। जिससे उसकी कोहनी में चोट आ गई होंगी।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct