कायमगंज फर्रुखाबाद 26 जून 2022
डॉ सीपी निर्मल प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी (शिक्षक सभा) ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश शासन को भेजे पत्र में कहा है कि विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में ऐतिहासिक धार्मिक और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के स्मारकों और अवशेषों के रखरखाव की अत्यंत आवश्यकता है ।किंतु उपेक्षा के कारण ऐतिहासिक स्थल दयनीय दशा को प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जैसे नवाब रशीद मियां का मकबरा,इस मकबरे की नीव बर्ष 1607 में शमशाबाद के जागीरदार नवाब रशीद मियां के हाथों मऊरशीदाबाद में रखी गई थी। वर्ष 1949 में उन्हें यही इसी इमारत में दफना दिया गया। जीर्णोद्धार के अभाव में यह ऐतिहासिक इमारत खंडहर होती जा रही है ।वही कुंडा घाट जहां पहले गंगा की एक धारा वहती थी ,इसी तरह मकबरा कला खेल, कुबेरपुर का महल, बारह बुजुर्ग का मकबरा मऊ दरवाजा, मस्जिद गऊ टोला हमीरपुर, द्रोपदी कुंड कंपिल ,कंपिल राजा द्रुपद का किला सिकंदरपुर खास का दरवाजा, झन्नाखार का पुल, आदि यह ऐसे स्थल हैं जो ऐतिहासिक धार्मिक या स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से जुड़े रहे हैं।किंतु अब रखरखाव के अभाव में इनका अस्तित्व ही समाप्त होता जा रहा है। सपा नेता ने पुरातत्व विभाग द्वारा इन्हें सुरक्षित संरक्षित करते हुए पुनः जीर्णोद्धार की मांग की है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र प्रेषित कर कहा है कि कायमगंज क्षेत्र में शासकीय बालिका महाविद्यालय न होने के कारण गरीब तथा मध्यमवर्ग की बालिकाएं धनाभाव के कारण साथ ही सामाजिक बंदिसों के कारण चाहते हुए भी बाहर जाकर दूसरे प्रांतों तथा अन्य शहरों में उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रही हैं । जिसके कारण उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है और समाज का एक बड़ा तबका जिसकी बालिकाएं उच्च शिक्षा लेने से वंचित हो रही हैं। इसलिए समान शिक्षा नीत को दृष्टिगत रखते हुए कायमगंज क्षेत्र में कला कॉमर्स एवं साइंस संकाय की सुविधा से युक्त कम से कम एक शासकीय बालिका महाविद्यालय की स्थापना अवश्य कराई जानी चाहिए। उन्होंने अपने पत्र की प्रतियां सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला अध्यक्ष को भी प्रेषित करते हुए इस संबंध में अवगत कराया है।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct