आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों को भाजपा युवा मोर्चा ने किया सम्मानित

IMG 20220625 WA0080

कन्नौज 25 जून 2022

तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा जब देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी। बदली राजनीतिक परिस्थितियों में उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी। आपातकाल लगने के बाद पूरे देश में एक अजीब सा भय युक्त माहौल सा बन गया था। उस समय के बहुत से सामाजिक कार्यकर्ताओं राजनैतिक दलों एवं पार्टियों के नेताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष किया था । हालांकि 1976 से लेकर अब तक के लंबे समय के बाद आज की युवा पीढ़ी उसे भूल चुकी है। किंतु फिर भी गाहे-बगाहे राजनीतिक दल विभिन्न मंचों से आपातकाल की याद देशवासियों को दिलाते रहते हैं। संभवत ऐसी ही योजना के अनुसार आज भाजपा युवा मोर्चा कन्नौज इकाई ने अपने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर लोकतंत्र सेनानियों को जिन्हें नया नाम -आपातकाल के सूरवीरों का सम्मान- कार्यक्रम, आयोजित कर सम्मानित किया। आयोजन में आए कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री शशांक शेखर मिश्रा ने आपातकाल के समय की विपरीत स्थितियों को याद दिलाते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह समय देश के लिए एक काला समय था। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेई, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकनायक जयप्रकाश नारायण आदि के द्वारा सत्ता की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन चलाया था ।जिसकी बदौलत आपातकाल समाप्त हुआ और लोकतांत्रिक देश भारत की जनता को उसके मौलिक अधिकार वापस मिल सके थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जयशंकर ने आपातकाल के समय के अपने अनुभवों को मौजूद लोगों के सामने साझा किया और कहा कि बे जेल में निरूद्ध कार्यकर्ताओं के परिवारों के लिए उनको अनाज आदि खाने पीने की वस्तुएं पहुंचाने की व्यवस्था किया करते थे। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ,उपाध्यक्ष ऋषभ मिश्रा, मंगल पांडे, राहुल राठौर, विशाल शुक्ला, सौरभ शुक्ला ,व्योम शुक्ला ,आकाश गुप्ता ,आदि मोर्चा पदाधिकारी तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट- जयपाल सिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज तहसील में किसानों का फूटा गुस्सा: भ्रष्टाचार, लापरवाही और अव्यवस्था के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

KAIMGANJ NEWS -लेखपालों की गड़बड़ी, फसल नुकसान, बिजली संकट और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

Farrukhabad news कमालगंज में रसोई गैस संकट गहराया, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा — सड़क जाम कर जताया विरोध

Farrukhabad news -कई दिनों से गैस न मिलने पर लोगों का धैर्य टूटा -महिलाओं ने[...]

DELHI NEWS

Delhi news हॉर्मुज पर ‘डबल नाकाबंदी’, लेबनान में हमले जारी—ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध में गतिरोध गहराया, वैश्विक संकट के संकेत”

Delhi news -तेल आपूर्ति पर असर, कूटनीति विफल; ईरान-अमेरिका आमने-सामने,इजराइल-लेबनान मोर्चा भी गरम नई दिल्ली[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news वोल्टेज की मार, मक्का की फसल बेकार! शमशाबाद में बिजली विभाग की लापरवाही से सैकड़ों बीघा खेत सूखने की कगार पर

Farrukhabad news शमशाबाद, फर्रुखाबाद। ब्लॉक क्षेत्र में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही अब किसानों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गौशाला निरीक्षण में मिलीं खामियां, डीएम सख्त—लापरवाही पर वेतन रोकने और नोटिस के निर्देश

Farrukhabad news -रजिस्टर गायब, CCTV बंद, अफसर नदारद—व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के सख्त आदेश फर्रुखाबाद,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बीच-बचाव करना पड़ा भारी: दबंगों ने पीआरडी जवान को पीटा, जान से मारने की दी धमकी

KAIMGANJ NEWS -शराब ठेके के बाहर चल रहा था विवाद, शांत कराने पहुंचे थे जवान[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes