दबंग ने गन प्वाइंट पर धमका कर ,किया महिला से दुष्कर्म ,रिपोर्ट दर्ज

1645939474064

कमालगंज /फर्रुखाबाद 9 मार्च 2022

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर निवासी कश्मीर अपने परिवार के भरण पोषण हेतु जयपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ गांव में ही रहती है । बताया गया कि कश्मीर के घर इसी गांव की निवासी कोटेदार आशा देवी का लड़का संजीव दिन में पहुंचा। उसने कश्मीर की पत्नी से पूछा कि आपके पति आजकल गांव में नजर नहीं आते हैं। अनजान महिला ने कहा कि मेरे पति तो मेहनत मजदूरी करने जयपुर गए हैं । जो कुछ दिनों के बाद शायद वापस गांव आएंगे । यह सुनकर मनचला संजीव उस समय तो वहां से चला आया । आरोप है कि गत रात अंधेरे में तमंचा लेकर महिला के मकान की बाल बाउंड्री के सहारे से चढ़कर अंदर घर में प्रवेश कर गया । जहां उसने महिला की कनपटी पर तमंचा रख कर उसे बुरी तरह से भयभीत कर दिया। और इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब शोर मचाने का प्रयास किया। तो उसने फिर एक बार उसे गन प्वाइंट पर लेकर भयभीत करते हुए धमकी दी ,कि यदि तूने शोर मचाया या फिर इस बारे में किसी से जिक्र किया, तो तुझे और तेरे इन तीनों बच्चों को जान से मार डालूंगा । धमकी देकर दुष्कर्मी वहां से चला गया। पीड़ित महिला ने सारी घटना अपनी सास और ससुर को बताई। इस संबंध में शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes