दालमोठ के कारखाने में लगी भीषण आग ,लाखों का सामान जलकर हुआ राख ,पूर्व मंत्री का घर आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचा

Picsart 22 03 09 19 42 54 060

फर्रुखाबाद 9 मार्च 2022
फर्रुखाबाद नगर के मोहल्ला नई बस्ती में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के आवास के पास सत्येंद्र सिंह यादव का दालमोठ बनाने का कारखाना स्थित है। इसी कारखाने के एक भाग में सत्येंद्र यादव का परिवार भी निवास करता है। Picsart 22 03 09 19 58 59 491

आज बुधवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे अचानक कारखाने में आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान की ओर उठता धुंआ तथा आग की लपटों से अफरा तफरी मच गई। आग की लपट कारखाने से निकलकर पूर्व मंत्री श्री यादव के आवास के गेट तक पहुंच गई। जिससे दरवाजा क्षतिग्रस्त होने लगा। किंतु किसी तरह समय रहते उसे बुझा दिया गया। आग की चपेट में आने से कारखाने में दालमोठ बनाने के लिए रखा 150 पैकेट बेसन, 150 पीपा रिफाइंड ,100 कनस्तर वनस्पति घी, 400 किलो मसाला तथा 10 कुंटल मूंगफली का दाना तथा मशीनें, इनवर्टर ,टीवी ,कूलर सहित अन्य सामान जलकर तबाह हो गया । इस अग्निकांड में दालमोठ निर्माता को लगभग 25 लाख रुपया से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अचानक हुए भीषण अग्निकांड की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। Picsart 22 03 08 16 58 07 586

फायर ब्रिगेड सूचना मिलने के बाद कुछ विलंब से पहुंच सकी। जहां उसने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता प्राप्त की। अभी तक यह पता नहीं चल सका कि इतना बड़ा भीषण अग्निकांड होने का असली कारण क्या रहा। नगर की घनी आबादी के बीच अचानक लगी आग पर यदि नियंत्रण समय रहते ना हुआ होता तो पड़ोस के आवासों तथा दुकानों को भी नुकसान हो सकता था।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes