सपा की कड़ी आपत्ति के बाद वाराणसी के डीएम तथा कमिश्नर मतगणना कार्य से किए गए अलग

वाराणसी / उत्तर प्रदेश 9 मार्च 2022
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 7 मार्च को मतदान होने के साथ ही अंतिम सातवें राउंड की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन तथा बीबी पैड सहित सभी अभिलेख स्ट्रांग रूम में जमा कर दिए गए । वाराणसी में भी ऐसा ही किया गया।
लेकिन यहां तीन गाड़ियों में ईवीएम मशीनें तथा बी बी पैड भरे देख सपा कार्यकर्ता सतर्क हो गएथे। उन्होंने इन गाड़ियों को घेरने का प्रयास किया बताते हैं कि इसी बीच 2 गाड़ियां मौके से दौड़ाकर कहीं ले जाई गई। किंतु एक गाड़ी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कब्जे में ले ली। जिसमें भरी हुई ईवीएम मशीनें तथा बी बी पैड जैसे उपकरणों को दिखाते हुए उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस स्थिति में वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई । इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान ने साक्ष्यों के साथ निर्वाचन आयोग से की। सपा की शिकायत पर वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा तथा कमिश्नर दीपक अग्रवाल को आयोग ने बोट काउंटिंग से हटा दिया। उनके अधिकार सीज करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया गया कि यह दोनों अधिकारी वाराणसी की किसी भी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। इनके स्थान पर आईएएस अधिकारी एचआर श्रीनिवास को वाराणसी का मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
घटना से पूर्व यहां स्ट्रांग रूम से बाहर खड़ी एडीएम नलिनी कांत सिंह की गाड़ी से ईवीएम मिलने का मामला प्रकाश में आया था। जो सपा कार्यकर्ताओं के लिए आपत्तिजनक था। क्योंकि इस संबंध में एडीएम कार्यकर्ताओं को पूछे गए किसी भी प्रश्न का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके थे। इस मामले में आयोग द्वारा सपा की शिकायत पर एडीएम नलिनी कांत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों मामलों में हंगामा करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे आरोपों के अंतर्गत प्रशासन ने लगभग 300 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के विरुद्ध लालपुर पांडेयपुर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
वही सोनभद्र में कार्यरत एसडीएम रमेश कुमार की गाड़ी से भी बैलट पेपर मिलने की शिकायत समाजवादी पार्टी द्वारा की गई थी। जिसकी पुष्टि होने पर आयोग ने एसडीएम को हटा दिया है। ईवीएम बदलने तथा धांधली की आशंका को देखते हुए हर जिले में समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्ट्रांग रूम पर डेरा डाले हैं। कई जगह कार्यकर्ताओं के हाथों में दूरबीन देखी जा रही हैं ।जिनसे बे स्ट्रांग रूम पर बारीकी के साथ कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes