चुनाव में हार जीत की चकल्लस पर हुए विवाद में दो घायल

1646840241044

शमसाबाद / फर्रुखाबाद 9 मार्च 2022

इस प्रकरण में बताया जा रहा है कि कायमगंज क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराईपुर में विधानसभा चुनाव की जीत हार को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में दो लोग घायल हुए हैं । वही दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे में 8 लोगों को नामजद करते हुए एनसीआर लिख ली गई है ।बताया गया कि गांव में लाल मियां की परचून दुकान है। इस दुकान पर गांव के ही इकराम ब कुछ दूसरे लोग बैठे थे। उन लोगों में अभी हाल में ही हुए चुनाव को लेकर हार जीत की बहस होने लगी । जिसका परचून दुकानदार ने विरोध किया। इस बात पर उत्तेजित हुए इकराम ने मौके पर अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। उनके आते ही गाली गलौज के साथ मामला मारपीट तक जा पहुंचा। झगड़े में परचून दुकानदार लाल मियां गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इकराम के भी चोटें आ गई। दोनों ओर से एनसीआर दर्ज होने के बाद घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां से लाल मियां की हालत गंभीर होने पर उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। लाल मियां का आरोप है कि यह लोग उस पर भाजपा को जीत जाने की बात कहने का आरोप लगा रहे थे। वहीं दूसरे पक्ष ने कुत्ते को मारने पर मना करने पर लाठी-डंडों से इकराम को घायल कर देने का आरोप लगाया है। –

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes