Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर

Picsart 26 04 08 12 50 15 735

Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ |
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन दिनों अव्यवस्था का प्रतीक बनता जा रहा है। यहां की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। हालात ऐसे हैं कि चंद मिनटों का सफर अब घंटों में तब्दील हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी उदासीन नजर आ रहा है।
*अव्यवस्था का केंद्र बना चौराहा*
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर अराजकता का आलम है। सड़क किनारे नहीं, बल्कि बीच सड़क पर ही दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। बिना किसी रोक-टोक के गलत दिशा में वाहन दौड़ते नजर आते हैं, जिससे जाम की स्थिति और विकराल हो जाती है।

* सुबह से शाम तक जाम का पहरा*
यह चौराहा अब 24 घंटे जाम की चपेट में रहता है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और व्यापारियों तक—हर वर्ग परेशान है। समय की बर्बादी के साथ-साथ लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।
* एम्बुलेंस भी फंसी, जान जोखिम में*
स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई बार एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
*किन्तु फिर भी जिम्मेदार मौन, कार्रवाई शून्य*
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस और प्रशासन इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं?
= जनता की मांग—अब सख्ती जरूरी
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने की मांग की है। अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन और नियमित निगरानी की जरूरत बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो हालात और भी बदतर हो सकते हैं।
* आखिर कब जागेगा प्रशासन?*
बढ़पुर देवी मंदिर चौराहे की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक मूकदर्शक बने रहते हैं और कब जनता को इस जाम की समस्या से राहत मिलती है।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में गूंजे बापू और शास्त्री जी के अमर तराने, नन्हें सितारों ने बांधा समां

KAIMGANJ NEWS रघुपति राघव की धुन से महका प्रांगण, तिरंगे को दी गई सलामी ​‘अहिंसा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बापू और शास्त्री के रंग में रंगा सी.पी. विद्या निकेतन: नन्हे कदमों की थाप से गूंजा देशभक्ति का तराना, डॉ. शिव ओम अंबर को मिला ‘गांधीयन सम्मान’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद सत्य, अहिंसा और सादगी के महानायकों की याद में सी.पी. विद्या[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कंपिल में दुस्साहसिक वारदात: रास्ते में रोककर साइकिल सवार ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, सिर फोड़कर लहूलुहान किया; हमलावर फरार

Farrukhabd news–सिवारा-कंपिल मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश/बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर लाठियां भांजकर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news गंगा का रौद्र रूप! चार मकान देखते ही देखते नदी में समाए, गांव में मचा हड़कंप

Shamshabad news –समैचीपुर चितार में तेज हुआ कटान, कई और घरों पर मंडरा रहा खतरा;[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news दहला शमसाबाद: 1 KM तक गूंजा बारूदी धमाका, 70 मीटर दूर जा गिरा लोहे का गेट; जिम्मेदार अफसरों के होंठ सिले

Farrukhabad news फर्रुखाबाद शमशाबा लाडमपुर दोयम इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बारूद का ऐसा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरदोई के ‘लाल’ नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिन पर व्यापारियों का सेवा संकल्प: ईंट-भट्ठे पर जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र, केक काट मनाया ‘दान दिवस’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश की सियासत के कद्दावर चेहरे और ‘हरदोई के लाल’[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब का पानी सड़क पर, गांव की नालियां जाम; घसिया चिलौली के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

KAIMGANJ NEWS –कूड़ा-कचरे से बजबजा रहीं नालियां, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत—जलभराव और गंदगी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes