KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक पति पर भीड़ लेकर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
कायमगंज/शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। शमसाबाद के नगला बसोला में सोमवार की काली रात उस समय हंगामे के शोर से गूंज उठी, जब सैकड़ों बीघा सरकारी जमीन पर खड़ी फसल की कटाई को लेकर प्रशासन और सत्ता की हनक आमने-सामने आ गई। कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि के पति डॉ. अजीत गंगवार और एसडीएम अतुल कुमार सिंह के बीच हुई तीखी झड़प ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि देखते ही देखते मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स को मोर्चे पर उतारना पड़ा।
कंबाइन लेकर पहुंचे विधायक पति, एसडीएम ने रोका हाथ
मामला करीब 500 बीघा ग्राम समाज की भूमि का है, जिस पर अवैध बुवाई की शिकायत थी। सोमवार देर रात विधायक पति डॉ. अजीत गंगवार दो कंबाइन मशीनों और करीब सौ समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और कटाई शुरू करवा दी। जैसे ही इसकी भनक एसडीएम अतुल सिंह को लगी, वे सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जा धमके। प्रशासन ने जब मशीनों के पहिए थामे, तो विधायक पति और एसडीएम के बीच जमकर जुबानी तीर चले और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
प्रशासन का दावा: ‘पट्टे निरस्त, फसल अब सरकारी’
एसडीएम अतुल सिंह ने कड़े लहजे में साफ कर दिया कि इस भूमि के पट्टे वर्ष 2023 में ही निरस्त किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह सरकारी जमीन है और इस पर खड़ी फसल भी सरकार की है। लेखपाल के मना करने के बावजूद ग्राम प्रधान पति ने अवैध बुवाई की थी। विधायक पति ने भीड़ के साथ आकर ‘लॉ एंड ऑर्डर’ को चुनौती दी है, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” मंगलवार को प्रशासन ने अपनी निगरानी में कंबाइन चलवाकर पूरी फसल जब्त कर ली।
विधायक पति का पलटवार: ‘शाम को निरस्त किए पट्टे’
वहीं, दूसरी ओर डॉ. अजीत गंगवार ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि किसानों के पास पट्टे थे और उन्होंने ही फसल बोई थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “सोमवार सुबह तक पट्टे किसानों के नाम थे, प्रशासन ने शाम 5:30 बजे आनन-फानन में उन्हें निरस्त कर ग्राम समाज के नाम कर दिया। अगर पट्टे 2023 में निरस्त हुए थे, तो किसानों को बुवाई के वक्त क्यों नहीं रोका गया?”
छावनी में तब्दील हुआ गांव
सरकारी काम में बाधा डालने और अवैध कटाई के प्रयास को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अख्तियार किए हुए है। गांव में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है। चर्चा है कि इस हाई-प्रोफाइल विवाद की आंच अब लखनऊ तक पहुंचेगी।
“विधायक पति ने भारी भीड़ के साथ सरकारी काम को प्रभावित किया। नियम विरुद्ध कटाई की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाधा डालने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।” > — अतुल कुमार सिंह, एसडीएम कायमगंज
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!
Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना
KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिल्ली रूट पर PWD की ‘लापरवाही का दलदल’: रेलवे क्रॉसिंग के पास गहरे गड्ढों में फंसी हजारों जिंदगियां, गिट्टी डालने का दावा निकला खोखला
KAIMGANJ NEWS –आगरा, अलीगढ़ और राजस्थान को जोड़ने वाले हाईवे पर बिछा हादसों का जाल;[...]
Sep
DELHI NEWS
Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी
Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल
Farrukhabad news तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चुनावी रंजिश में जयसिंहपुर में खूनी खेल: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, छत से बंदूक तान झोंकी दनादन फायरिंग
KAIMGANJ NEWS कोटेदार चयन की पुरानी अदावत को लेकर देर रात बरपा कहर, गोलियों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित
KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]
Sep