KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता

Picsart 26 03 30 19 47 38 079

 KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी करने वाले तीन ‘कथित’ रक्षक पहुंचे हवालात

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। आस्था के केंद्र शिवरई मठ पर सोमवार को धर्म की ओट में छिपे ‘मनचलों’ ने सारी हदें पार कर दीं। खुद को धर्म और गौरक्षा का अलमबरदार बताने वाले कुछ युवाओं ने न केवल मठ की मर्यादा को धूमिल किया, बल्कि वर्दी का रौब दिखाने पहुंची पुलिस से भी दो-दो हाथ करने की हिमाकत कर डाली। पुलिस ने घेराबंदी कर बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख और गौरक्षा दल के जिला प्रभारी समेत तीन आरोपियों को दबोच कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

भक्ति के बीच ‘अश्लीलता’ का तड़का

​सोमवार सुबह जब शिवरई मठ श्रद्धालुओं की भीड़ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े कुछ युवक वहां आने वाली महिलाओं और युवतियों पर गंदी नजरें गड़ाए बैठे थे। आरोप है कि ये युवक महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहे थे और भद्दे गाने गाकर फब्तियां कस रहे थे। मौके पर तैनात उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की, तो ये युवक वहां से भाग निकले, लेकिन हरकतें बंद नहीं कीं।

वर्दी से उलझना पड़ा भारी

​पुलिस टीम जब आरोपियों का पीछा करते हुए गांव के अंदर आकाश नामक युवक के घर पहुंची, तो वहां का नजारा ही बदल गया। समझाने के बजाय आरोपी पुलिस टीम पर ही चिल्लाने लगे और सरकारी कार्य में बाधा डाली। देखते ही देखते आरोपियों ने पुलिस से तीखी बहस शुरू कर दी और झगड़े पर आमादा हो गए। पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए घेराबंदी की और तीनों को हिरासत में ले लिया।

हवालात पहुंचे ‘माननीय’:

  1. आकाश कश्यप: जिला सुरक्षा प्रमुख, बजरंग दल (निवासी चिलाका)
  2. नूतन चतुर्वेदी: जिला गौरक्षा प्रमुख (निवासी सिकन्दरपुर खास)
  3. आकाश: निवासी शिवरई मठ

बचाव में ‘हस्ताक्षर अभियान’ का सहारा

​गिरफ्तारी के बाद अपनी साख बचाने के लिए गौरक्षा प्रमुख नूतन चतुर्वेदी ने नया पैंतरा चला। उनका दावा है कि वे ‘गौ माता को राष्ट्र माता’ घोषित कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला रहे थे और ज्ञापन की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें बेवजह उठा लिया। हालांकि, पुलिस के पास इनकी ‘बदसलूकी’ और ‘अश्लील हरकतों’ की पूरी कुंडली तैयार है।

“महिलाओं से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार किया गया है। शांति भंग की धाराओं में इनका चालान कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।” > — मदन मोहन चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक

 

ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes