KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा

Picsart 26 04 08 12 57 10 662

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 33KV हाईटेंशन लाइन में अचानक तेज स्पार्किंग होने लगी। पेड़ की टहनियां तारों से टकराने के कारण चिंगारियां और आग जैसी लपटें उठने लगीं, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई।

* आंधी-बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल*
शाम को आई तेज आंधी और बारिश के बाद बिजली व्यवस्था की कमजोरी सामने आ गई। सड़क किनारे खड़े पेड़ की डालियां लंबे समय से बिजली तारों को छू रही थीं, लेकिन समय पर छंटाई नहीं कराई गई। इसी लापरवाही के चलते यह खतरनाक स्थिति बनी। जबकि लाइन को टच करने वाले पेड़ों की टहनियों को सही ढंग के काटना चाहिए , किन्तु ऐशा ना करना ही खतरा पैदा कर रहा है ।
= अजीब नजारा :- पेड़ बना ‘आग का गोला’, लोग सहमे =
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तारों के टकराने से पेड़ पूरी तरह रोशनी और चिंगारियों से घिर गया। नजारा ऐसा था मानो पेड़ जल रहा हो। तेज आवाज और चमक से लोग डर गए और कुछ देर के लिए रास्ता सूना हो गया।
* राहगीरों की जान पर मंडराया खतरा*
मौके से गुजर रहे लोगों का कहना है कि अगर तार टूटकर नीचे गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, ऐसे में यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है।
* शिकायत के बावजूद नहीं जागे जिम्मेदार*
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर सूचना देने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे लोगों में नाराजगी है और विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
* बड़ा हादसा होने का खतरा बरकरार*
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ों की छंटाई और तारों की मरम्मत नहीं हुई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। कुल मिलाकर यह घटना साफ संकेत देती है कि छोटी लापरवाही भी बड़े खतरे में बदल सकती है। जरूरी है कि जिम्मेदार विभाग समय रहते सतर्कता बरते, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes