लोहिया अस्पताल में 5 वर्षीय बच्चे की हुई मौत पर डीएम ने दिए लापरवाह.डाक्टर व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के सीएमओ को निर्देश

Picsart 22 10 07 20 03 10 633

फर्रुखाबाद 7 अक्टूबर 2022
पिछली देर रात लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती 5 साल के बच्चे की इमरजेंसी व पीकू वार्ड के बीच भाग दौड़ में दुखद मौत हो गई। घटना से आहत मृतक बच्चे के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। इस पर सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सीएमओ से वार्ता कर संबंधित लापरवाह डाक्टर व कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर आवश्यक एवं सख्त कार्यवाही करने के सीएमओ को निर्देश दिए। दी गई जानकारी के अनुसार कमालगंज क्षेत्र के गांव ककरैया निवासी रावेंद्रसिंह नेअपने पांच साल के बेटे आशू के पेट में दर्द होने पर शाम को याकूतगंज में किसी झोलाछाप के यहां इलाज कराया। वहां हालत गंभीर होने पर रावेंद्र बेटे को सीएचसी कमालगंज लेकर गए। वहां से रेफर किए जाने पर वह उसे रात लगभग पौने आठ बजे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे पीकू वार्ड ले जाने को कहा। पीकू वार्ड में पहुंचने पर नर्स ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सक्सेना को फोन किया, पर उनका फोन नहीं उठा।इस पर नर्स ने दो कर्मचारियों के साथ रावेंद्र को बच्चा लेकर इमरजेंसी में भेज दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने फिर रावेंद्र से पीकू वार्ड के लिए जाने के कह दिया।इस पर वह फिर पीकू वार्ड लेकर पहुंच गया। इस तरह गंभीर रूप से बीमार 5 साल के अपने कलेजे के टुकड़े को लेकर कर्मचारियों की टालमटोल भरी चालबाजी तथा लापरवाही युक्त कर्तव्य हीनता के जंजाल में फसा पीड़ित पिता तथा परिजन बच्चे की जिंदगी बचाने के चक्कर में इमरजेंसी से पीकू वार्ड और वहां से लौटाए जाने पर इमरजेंसी वार्ड के चक्कर ही लगाते रहे। की तब तक इलाज के अभाव में अकाल ही मासूम आशू की मृत्यु हो गई। यह घटना इस बात को साबित कर रही है, की शासन की जन स्वास्थ्य हेतु लागू की जाने वाली नीति इन लापरवाह कर्मचारियों के कारण ही बर्बाद हो रही है ,और इसके दुष्परिणाम के कारण ही आशू जैसे तमाम नौनिहाल तथा अन्य बीमार महिला पुरुष अकाल ही काल के गाल में समा जाते हैं। अब देखना यह है की जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश पर आरोपी डाक्टर एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही होती भी है ,अथवा नहीं ।यह तो भविष्य ही बताएगा ।

ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes