KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!

Picsart 26 10 09 11 12 35 799

KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ चोरों ने शीशा तोड़कर उड़ाई नकदी और नमकीन

  • ​डबल स्ट्राइक: कैंटीन में हाथ साफ करने के बाद फर्जी TTE बनकर यात्री का 40 हजारी मोबाइल भी पार
  • ​अंधेरगर्दी: रात के अंधेरे में डूबा रहता है स्टेशन, सुरक्षा के नाम पर सिर्फ औपचारिकता; सवालों के घेरे में खाकी की मुस्तैदी

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के सुरक्षा के दावों की हवा उस वक्त निकल गई, जब चोरों ने खाकी की नाक के ठीक नीचे खुलेआम चुनौती दे डाली। कायमगंज रेलवे स्टेशन पर चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने सुरक्षा घेरे को धता बताते हुए स्टेशन परिसर में जमकर उत्पात मचाया। एक तरफ जहां कैंटीन का शीशा चकनाचूर कर नकदी, बिस्कुट और नमकीन तक समेट ली गई, वहीं दूसरी तरफ बेंच पर सो रहे एक बेबस यात्री का 40 हजार रुपये का कीमती मोबाइल भी गायब कर दिया गया। एक ही रात में हुई दो वारदातों से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया है।

​ईंट से तोड़ा शीशा, गल्ले की रेजगारी से लेकर चिप्स तक साफ

​मिली जानकारी के मुताबिक, दत्तू नगला निवासी मुलायम यादव (पुत्र देवेंद्र सिंह यादव) स्टेशन पर एसएस इंटरप्राइजेज के ठेकेदार सुरेंद्र सिंह के नाम से आवंटित कैंटीन चलाते हैं। गुरुवार देर रात वह रोजाना की तरह कैंटीन बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो वहां का मंजर देख उनके होश उड़ गए। कैंटीन का शीशा ईंट से टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। गल्ले में रखी करीब ढाई हजार रुपये की रेजगारी (5, 10 और 50 रुपये के सिक्के) नदारद थी। इतना ही नहीं, पेटू चोर बिस्कुट, चिप्स और कुरकुरे के पैकेट तक बोरियों में समेट ले गए।

​फर्जी ‘TTE’ का खेल: सीट बदलवाई और पार कर दिया 40 हजारी फोन

​चोरी की दूसरी वारदात फिल्मी अंदाज में अंजाम दी गई। आजमगढ़ के बिलवा गांव निवासी आजाद कुमार कादर दादपुर सराय में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। रात करीब 11 बजे स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन छूट गई, तो वह कैंटीन के पास बेंच पर बैठ गए। आरोप है कि देर रात एक अज्ञात युवक आया और खुद को ‘TTE’ बताकर रौब झाड़ते हुए उन्हें वहां से हटा दिया। सहमे आजाद गलियारे की दूसरी बेंच पर जाकर सो गए। सुबह आंख खुली तो जेब से 40 हजार रुपये का कीमती मोबाइल गायब था। ठगी और चोरी का शिकार हुए पीड़ित ने तत्काल जीआरपी को तहरीर दी।

​30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP… फिर पहरेदारी किसकी?

​घटना के बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में खड़ी हो गई है। जिस कैंटीन में चोरी हुई, वहां से महज 30 मीटर पर आरपीएफ और 100 मीटर की दूरी पर जीआरपी की चौकी मौजूद है। चंद कदमों की दूरी पर स्टेशन मास्टर का कमरा है। स्थानीय लोगों और दैनिक यात्रियों का सीधा आरोप है कि रात होते ही पूरा रेलवे स्टेशन घने अंधेरे के आगोश में समा जाता है। न तो पर्याप्त लाइटें जलती हैं और न ही जवानों की गश्त नजर आती है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब सुरक्षा बल इतने करीब थे, तो चोर बेखौफ होकर शीशा तोड़ते रहे और खाकी को भनक तक क्यों नहीं लगी?

​जांच के बाद होगी कार्रवाई: स्टेशन मास्टर

मामले को लेकर स्टेशन मास्टर शोभित मिश्रा का कहना है कि सुबह करीब 5 बजे कैंटीन संचालक ने शीशा टूटने की सूचना दी थी, चोरी की सीधी जानकारी उन्हें नहीं मिली। हालांकि, पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS DGGI का ‘सुपर स्ट्राइक’: 10 दिन में दूसरी बार तंबाकू मंडी में हड़कंप, गोदाम पर ताला देख सीधे कारोबारी के बेडरूम तक पहुंची टीम!

KAIMGANJ NEWS –दहशत में गिरे दर्जनों गोदामों के शटर; दूसरी फर्म से जुड़े ‘काले कनेक्शन’[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कागजी दावों की खुली पोल: 97 हजार का लक्ष्य, 48 हजार पर थमी सुई; लंपी के साए में फर्रुखाबाद का गोवंश

Farrukhabad news कंपिल (फर्रुखाबाद) लंपी वायरस की आहट से सहमे पशुपालक अब लाचारी के आंसू[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बिना सुने नहीं कर सकते बाहर!’: शिक्षिका के निलंबन पर हाईकोर्ट का हंटर, DIOS की मनमानी पर ब्रेक

Farrukhabd news प्रधानाचार्य डॉ. विश्वमोहिनी पांडेय के निलंबन और अनुमोदन आदेश पर तत्काल रोक ​दो[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news ढाईघाट में अवैध खनन का खेल बेनकाब! खनन अधिकारी की छापेमारी में बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां धर दबोचीं

Shamshabad news शमसाबाद, फर्रुखाबाद। ढाईघाट क्षेत्र में कथित अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद पर मंडराया कुदरत का कहर: अगले 5 दिन आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट, 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!

Farrukhabd news-प्रशासन ने बजाया खतरे का सायरन, ‘दामिनी’ और ‘सचेत’ ऐप डाउनलोड करने की हिदायत;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राधे-राधे’ के जयकारों से थर्राया कायमगंज: सांझी मेले में राधा रानी के अलौकिक रूप पर फिदा हुए शहरवासी, डीजे की थाप पर आधी रात तक झूमी टोली

KAIMGANJ NEWS पितृपक्ष के 10वें दिन गंगा दरवाजा कमेटी ने रचा इतिहास, नयनाभिराम झांकियों ने[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes