KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए हजारों श्रद्धालु
कायमगंज (फर्रुखाबाद )।
ऐश्वर्य, राजमुकुट और सत्ता का सुख जब प्रभु मिलन की तड़प के आगे तुच्छ साबित हुआ, तो बैकुंठ के स्वामी को भी धरती पर उतरना पड़ा। सीपी ग्राउंड में सजी रामलीला की ऐतिहासिक रंगभूमि पर गुरुवार की सर्द रात आस्था के महासमंदर में तब्दील हो गई। मौका था वार्षिक रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन का, जहां वृंदावन से पधारे सिद्धहस्त कलाकारों ने ‘मनु-सतरूपा तपस्या’ का ऐसा जीवंत और रोंगटे खड़े कर देने वाला मंचन किया कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और ‘जय श्रीहरि’ के उद्घोष से दहल उठा।
सिंहासन छोड़ जंगलों में ली शरण, जल-अन्न त्याग डिगाया इंद्र का आसन
रंगमंच पर जैसे ही महाराज मनु और महारानी सतरूपा के वैराग्य का दृश्य उकेरा गया, दर्शक सांस थामे देखने लगे। संसार का सारा वैभव त्यागकर यह युगल घने अरण्य में साधनालीन हुआ। दृश्य दर दृश्य तपस्या की कठोरता बढ़ती गई—पहले सिर्फ कंद-मूल-फल का आहार, फिर केवल जल की बूंदों पर जीवन और अंत में अन्न-जल का पूर्ण त्याग कर वायु पीकर की गई निष्काम तपस्या। कलाकारों के चेहरे के तेज और सधे हुए अभिनय ने जंगल के उस तपोमय वातावरण को सीपी ग्राउंड में साक्षात साकार कर दिया।
नारायण ने पूछा—’मांगो राजन’, तो मनु ने मांग लिया साक्षात प्रभु का वात्सल्य
घोर हठयोग और अटूट श्रद्धा के आगे जब नारायण का सिंहासन डोला, तो मंच दिव्य रोशनी और शंखनाद से जगमगा उठा। भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप में प्रकट होते ही दर्शक दीर्घा में बैठे श्रद्धालु नतमस्तक हो गए। जब प्रभु ने वरदान मांगने को कहा, तो राजा मनु ने न अमरता चाही, न देवलोक का साम्राज्य; उन्होंने सीधे मांग लिया—“प्रभु, मुझे आप जैसा ही पुत्र चाहिए।” इस पर मुस्कुराते हुए जब नारायण ने ‘तथास्तु’ कहकर स्वयं पुत्र बनकर आने का वचन दिया, तो महारानी सतरूपा ने भी उसी वात्सल्य की छाया मांग ली। इस चरम भावुक संवाद पर पंडाल में मौजूद महिलाएं और बुजुर्ग भाव-विभोर होकर अश्रु बहाने लगे।
कला और संस्कृति का भव्य संगम
श्रीरामलीला महोत्सव समिति की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच तीसरे दिन भी भीड़ का रिकॉर्ड टूटा। मुख्य निर्देशक पं. अवधेश शर्मा की सधी हुई टोली ने संवाद अदायगी, ध्वनि संयोजन और शास्त्रीय भाव-भंगिमाओं से दर्शकों को आधी रात तक अपनी कुर्सियों से बांधे रखा। नगर समेत ग्रामीण अंचलों से उमड़े धर्मप्रेमियों के रेले ने साबित कर दिया कि कायमगंज की माटी में आज भी प्रभु राम की लीला का आकर्षण सिर चढ़कर बोलता है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS DGGI का ‘सुपर स्ट्राइक’: 10 दिन में दूसरी बार तंबाकू मंडी में हड़कंप, गोदाम पर ताला देख सीधे कारोबारी के बेडरूम तक पहुंची टीम!
KAIMGANJ NEWS –दहशत में गिरे दर्जनों गोदामों के शटर; दूसरी फर्म से जुड़े ‘काले कनेक्शन’[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कागजी दावों की खुली पोल: 97 हजार का लक्ष्य, 48 हजार पर थमी सुई; लंपी के साए में फर्रुखाबाद का गोवंश
Farrukhabad news कंपिल (फर्रुखाबाद) लंपी वायरस की आहट से सहमे पशुपालक अब लाचारी के आंसू[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बिना सुने नहीं कर सकते बाहर!’: शिक्षिका के निलंबन पर हाईकोर्ट का हंटर, DIOS की मनमानी पर ब्रेक
Farrukhabd news प्रधानाचार्य डॉ. विश्वमोहिनी पांडेय के निलंबन और अनुमोदन आदेश पर तत्काल रोक दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Shamshabad news ढाईघाट में अवैध खनन का खेल बेनकाब! खनन अधिकारी की छापेमारी में बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां धर दबोचीं
Shamshabad news शमसाबाद, फर्रुखाबाद। ढाईघाट क्षेत्र में कथित अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फर्रुखाबाद पर मंडराया कुदरत का कहर: अगले 5 दिन आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट, 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!
Farrukhabd news-प्रशासन ने बजाया खतरे का सायरन, ‘दामिनी’ और ‘सचेत’ ऐप डाउनलोड करने की हिदायत;[...]
Oct