KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

Picsart 26 10 08 20 38 23 721

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना कमरा

  • ​चीख-पुकार से दहला अहमदगंज, गृहस्थी जलकर राख; गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर

​कायमगंज। घर में दूध गर्म करने के लिए माचिस की तीली क्या सुलगी, मानों मौत से सीधा सामना हो गया! बुधवार शाम अहमदगंज गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब एलपीजी सिलेंडर में हुए भीषण गैस रिसाव ने एक 58 वर्षीय ग्रामीण को जिंदा निगलने की कोशिश की। देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने ग्रामीण को अपनी आगोश में ले लिया। चीख-पुकार और धुएं के गुबार के बीच पूरा गांव दहल उठा।

​माचिस की तीली सुलगाते ही भड़का ‘अग्नि तांडव’

घटना बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। अहमदगंज निवासी रामलड़ैते (58) रोजाना की तरह चूल्हे पर दूध गर्म करने पहुंचे थे। उन्हें इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि कमरे में गैस का जानलेवा रिसाव पहले से हो चुका है। जैसे ही उन्होंने चूल्हा जलाने की कोशिश की, पूरे कमरे में फैली गैस ने बारूद की तरह आग पकड़ ली। पलक झपकते ही लपटों ने रामलड़ैते के कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया।

​आग का गोला बने, फिर भी दिखाई गजब की हिम्मत

कपड़ों में आग लगते ही घर में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। खुद आग का गोला बनने के बावजूद रामलड़ैते ने होश नहीं खोए और सिलेंडर को बुझाने की कोशिश करते रहे, ताकि कोई बड़ा धमाका न हो जाए। उनकी दर्दनाक चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे और पानी की बाल्टियां लेकर दौड़ पड़े। पड़ोसियों ने जान की बाजी लगाकर कमरे में धधक रही आग पर काबू पाया और रामलड़ैते को लपटों के बीच से खींचकर बाहर निकाला।

​चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलसा, गृहस्थी खाक

इस खौफनाक हादसे में रामलड़ैते का चेहरा, हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए। कमरे में रखी पूरी गृहस्थी लपटों की भेंट चढ़कर खाक हो गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। हालत बेहद नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

​जांच में जुटी पुलिस

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। शुरुआती जांच में हादसा गैस लीकेज के चलते होना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS देवठान एकादशी पर कायमगंज के बाजारों में उमड़ा आस्था और खरीदारी का सैलाब, सुबह से शाम तक रही रौनक

KAIMGANJ NEWS -सिंघाड़ा 25 रुपये तो शकरकंदी 30 रुपये किलो बिकी, 20 रुपये का एक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब लबालब, नालियां चोक और सड़क ऊंची… आखिर कहां जाएं बस्ती के लोग?

KAIMGANJ NEWS –किसी का मकान ढहा, तो किसी की नींव पर मंडरा रहा खतरा; वाल्मीकि[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बघार पुलिया के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल

KAIMGANJ NEWS –हेलमेट और सावधानी को लेकर फिर उठे सवाल, सिर व पैर में आई[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 218 बच्चों की मौजूदगी में स्कूल की रसोई में अग्निकांड, मालती ने जान जोखिम में डाल बंद किया सिलेंडर

Farrukhabaf news फर्रुखाबाद। लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]