KAIMGANJ NEWS –दहशत में गिरे दर्जनों गोदामों के शटर; दूसरी फर्म से जुड़े ‘काले कनेक्शन’ की तलाश में लखनऊ विंग, खंगाले जा रहे गुप्त दस्तावेज।
कायमगंज फर्रुखाबाद । तंबाकू के गढ़ कायमगंज में एक बार फिर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की धमाकेदार एंट्री से पूरे सिंडिकेट में सनसनी फैल गई है। महज़ 10 दिनों के भीतर लखनऊ टीम के इस दूसरे ‘छापेमार ऑपरेशन’ ने बड़े-बड़े मुनाफाखोरों की नींद उड़ा दी है। बुधवार दोपहर जैसे ही सरकारी गाड़ियों का काफिला तराई इलाके में दाखिल हुआ, मंडी में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते कई बड़े गोदामों के धड़ाधड़ शटर गिर गए।
गोदाम बंद मिला तो घर का खटखटाया दरवाजा
DGGI की टीम का सीधा टारगेट गउटोला निवासी तंबाकू कारोबारी वीरेंद्र कठेरिया के ठिकाने थे। टीम जब पूरे लाव-लश्कर के साथ कारोबारी के गोदाम पर पहुंची, तो वहां सन्नाटा और मेन गेट पर भारी ताला लटका मिला। टीम ने बिना वक्त गंवाए तुरंत गाड़ी मोड़ी और सीधे कारोबारी के घर पर धावा बोल दिया। अचानक घर के बाहर अधिकारियों की गाड़ियां देख परिजनों और करीबियों के हाथ-पांव फूल गए।
दस्तावेजों का जखीरा जब्त, ‘गुप्त लिंक’ की पड़ताल
घर के भीतर दाखिल होते ही टीम ने पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया और अलमारियों से लेकर दराजों तक रखे सारे कागजात कब्जे में ले लिए। टीम के सदस्य हिमांशु शर्मा के मुताबिक, घर से मिले वित्तीय रिकॉर्ड्स, कच्ची पर्चियों और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से स्क्रूटनी की जा रही है। शुरुआती सूत्रों की मानें तो किसी अन्य संदिग्ध फर्म के साथ बड़े लेन-देन और टैक्स हेराफेरी के इनपुट पर यह शिकंजा कसा गया है। हालांकि, अफसर अभी हर सवाल पर सिर्फ इतना ही कह रहे हैं—”रिकॉर्ड्स की जांच पूरी होने दीजिए, सारा सच सामने आ जाएगा।”
29 सितंबर की रेड का ‘पार्ट-2’, सिंडिकेट में खलबली
यह पूरा एक्शन इसलिए भी बेहद आक्रामक माना जा रहा है क्योंकि अभी बीते 29 सितंबर को ही DGGI ने दो दिग्गज तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों को नापा था। उस कार्रवाई की धूल अभी बैठी भी नहीं थी कि 10 दिन के अंदर यह दूसरा हमला बोल दिया गया। लगातार हो रही छापेमारी से मंडी के अन्य व्यापारियों में जबरदस्त खौफ है। बुधवार को पूरे बाजार में सिर्फ एक ही चर्चा रही कि अगला नंबर किसका है? फिलहाल टीम बंद कमरों में घंटों से कागजों का हिसाब-किताब मिलाने में जुटी है, और माना जा रहा है कि इस जांच की आंच कई और रसूखदारों तक पहुंच सकती है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS DGGI का ‘सुपर स्ट्राइक’: 10 दिन में दूसरी बार तंबाकू मंडी में हड़कंप, गोदाम पर ताला देख सीधे कारोबारी के बेडरूम तक पहुंची टीम!
KAIMGANJ NEWS –दहशत में गिरे दर्जनों गोदामों के शटर; दूसरी फर्म से जुड़े ‘काले कनेक्शन’[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कागजी दावों की खुली पोल: 97 हजार का लक्ष्य, 48 हजार पर थमी सुई; लंपी के साए में फर्रुखाबाद का गोवंश
Farrukhabad news कंपिल (फर्रुखाबाद) लंपी वायरस की आहट से सहमे पशुपालक अब लाचारी के आंसू[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बिना सुने नहीं कर सकते बाहर!’: शिक्षिका के निलंबन पर हाईकोर्ट का हंटर, DIOS की मनमानी पर ब्रेक
Farrukhabd news प्रधानाचार्य डॉ. विश्वमोहिनी पांडेय के निलंबन और अनुमोदन आदेश पर तत्काल रोक दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Shamshabad news ढाईघाट में अवैध खनन का खेल बेनकाब! खनन अधिकारी की छापेमारी में बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां धर दबोचीं
Shamshabad news शमसाबाद, फर्रुखाबाद। ढाईघाट क्षेत्र में कथित अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फर्रुखाबाद पर मंडराया कुदरत का कहर: अगले 5 दिन आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट, 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!
Farrukhabd news-प्रशासन ने बजाया खतरे का सायरन, ‘दामिनी’ और ‘सचेत’ ऐप डाउनलोड करने की हिदायत;[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राधे-राधे’ के जयकारों से थर्राया कायमगंज: सांझी मेले में राधा रानी के अलौकिक रूप पर फिदा हुए शहरवासी, डीजे की थाप पर आधी रात तक झूमी टोली
KAIMGANJ NEWS पितृपक्ष के 10वें दिन गंगा दरवाजा कमेटी ने रचा इतिहास, नयनाभिराम झांकियों ने[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सड़क पर उतरी ‘आधी आबादी’: फर्राटा भरने वालों को दिया सुरक्षा का पाठ, गूंजे जिंदगी बचाने के नारे
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में एलवाई डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने संभाला मोर्चा, ट्रांसपोर्ट चौराहे तक[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सिस्टम को अल्टीमेटम: ‘खैरात नहीं, हक चाहिए’—कायमगंज में आशाओं की बगावत से हिला स्वास्थ्य महकमा
KAIMGANJ NEWS –छठे दिन फूटा सब्र का बांध: ‘रात-बिरात हम दौड़ें और सरकार हमें चिल्लर[...]
Oct