मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम -भरत मिलन के समय उमड़ा भाइयों के सच्चे स्नेह रूपी दृश्य का सागर

Picsart 22 10 07 18 57 48 901

कायमगंज / फर्रुखाबाद 07 अक्टूबर 2022
रामलीला मंचन के सभी दृश्यों के पूर्ण होने के उपरांत गत शाम देर रात सीपी सभागार में सजे धजे मंच एवं दर्शकों की भारी भीड़ के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवासी जीवन व्यतीत करने के बाद पुष्पक विमान से अयोध्या लौटते हैं, और इसके तुरंत बाद उनका उनके प्रतीक्षारत अनुज भरत से मिलाप होता है।

Picsart 22 10 07 18 52 58 317

यह दृश्य जब मंच पर दिखाई दिया तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो वास्तव में त्रेता युग का मंच पर आगमन हुआ हो ,और दोनों भाई आपस में ऐसे मिल रहे थे ।जैसे प्रकृति का वास्तव में प्रभु से मिलन हो रहा हो।

Picsart 22 10 07 18 55 48 103

 

इस मिलन के समय भाइयों में कैसा प्यार होना चाहिए। उसकी साक्षात झलक दिखाई दे रही थी।
राम- भरत मिलाप के समय परंपरागत रुप से होने वाली ख्याल गोई कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस में मथुरा से आए ख्याल गायक तुर्रा पक्ष से नवीन कुमार शर्मा ने= समझ में नासमझ के बात ऐ मुश्किल से आती है, बुढ़ापा सर झुकाता है, जवानी सर उठाती है ॥

जवाब में कलंगी पक्ष से मथुरा के ही संपत लाल जोशी ने पढ़ा -ये मेरा ही जर्फ था गम सह गया ,और चुप रहा- अपनी आंखों से देखा अपना घर जलते हुए॥ तुर्रापक्ष के चुन्नू चमचम फर्रुखाबादी ने राजनीति पर कटाक्ष करते हुए खयाल पेश किया- खुदा महफूज रखे इन बच्चों को सियासत से, ये वो औरत है कि हर रात में शौहर बदलती है॥ और इसी पक्ष से जिला झांसी कस्बा समथर से आए खयाल वाज मोहम्मद इसहाक भाई ने खयाल पेश करते हुए जवाब दिया- कि हमारे जख्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा, अगर यह बहने न होगी, तो राखी कौन बांधेगा, तुम्हारी महफिलों में हम बढे- बूढ़े जरूरी है , हम नहीं होंगे तो यह पगड़ी और बांधेगा।। जवाब में कलंगी पक्ष के खुर्जा से आए, ख्याल वाज मोहम्मद शोहरत ने कहा कि- चलन शायद यही है सदी का ,के दुश्मन आदमी है आदमी का ।छुपा है आस्ती में वो खंजर बढ़ा मत हाथ उससे दोस्ती का॥ इस तरह कलंगी पक्ष के मुरारीलाल चंचल फिरोजाबाद, दिनेश चंद गुरु लखनऊ तथा तुर्रापक्ष के प्रेमशंकर बच्चन हरदुआगंज अलीगढ़, वीरेंद्र कश्यप (आई) मथुरा के, ख्याल बाजों ने अपने स्वर और गायिकी हुनर का परिचय देते हुए पूरे समय दर्शकों की तालियों के बीच जमकर दाद पाई।

Picsart 22 10 07 18 59 53 948

इस अवसर पर सम्मान समारोह में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराव आलम, प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल, कस्बा चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी तथा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा को प्रतीक चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम अवसर पर सत्य प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल एवं राम प्रकाश यादव( कल्लू ),कमलेश चंद गुप्ता ,बालक राम यादव, हरिओम रस्तोगी ,मनोज गुप्ता ,नीरज गुप्ता, विजय अग्रवाल ,ब्रज किशोर दुबे ,अनिल शाक्य ,शैलेश गंगवार तथा रामलीला कमेटी के पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes