Farrukhabad news हीट वेव एक्शन प्लान–2026 को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

IMG 20260402 WA0383

Farrukhabad news फर्रुखाबाद : –
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हीट वेव (लू) से बचाव और सूखे की स्थिति को लेकर समीक्षा की गई। सभी विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में लू का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सभी विभाग मिलकर काम करें। आम लोगों को जागरूक करने के साथ जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।
*स्वास्थ्य विभाग को विशेष निर्देश*
स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल में एक वार्ड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 4-4 बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए।
कूल रूम की व्यवस्था रखने को कहा गया।
108 एम्बुलेंस सेवा को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
ओआरएस और जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया।
सभी स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए।
सन स्ट्रोक से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
*परिवहन और पशुपालन विभाग को दिया निर्देश*
परिवहन विभाग को बस स्टैंड पर पेयजल, छाया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने को कहा गया।
पशुपालन विभाग को पशुओं को लू से बचाने, पानी की व्यवस्था और नियमित टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए।
*प्रचार-प्रसार और जागरूकता पर जोर*
सूचना विभाग को सोशल मीडिया और अखबारों के जरिए एडवाइजरी का प्रचार करने को कहा गया।
लोगों को “क्या करें और क्या न करें” की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया।
श्रमिकों और स्कूलों के लिए अहम निर्णय
मनरेगा के तहत दोपहर 12 से 3 बजे तक काम बंद रखने के निर्देश दिए गए।
कार्यस्थलों पर पानी और छाया की व्यवस्था अनिवार्य की गई।
शिक्षा विभाग को स्कूलों के समय में बदलाव करने को कहा गया।
बच्चों को लू से बचाव की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
नगर निकाय और पंचायतों की जिम्मेदारी
नगर निकायों को कूलिंग सेंटर, प्याऊ और ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष इंतजाम करने को कहा गया।
पंचायती राज विभाग को गांवों में टैंकर और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
*वन, अग्निशमन और बिजली विभाग को निर्देश*
वन विभाग को वृक्षारोपण बढ़ाने और जंगलों में आग रोकने के निर्देश दिए गए।
अग्निशमन विभाग को 24×7 तैयार रहने और ग्रामीणों को प्रशिक्षण देने को कहा गया।
बिजली विभाग को लगातार बिजली आपूर्ति और खराब पोल ठीक करने के निर्देश दिए गए।
*त्वरित कार्रवाई पर जोर*
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक स्पष्ट किया गया कि –
सभी विभाग सतर्क रहें और जिम्मेदारी के साथ काम करें।बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट : -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने

Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा

KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न ​बचाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान

KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!

Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes