Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने

Picsart 26 09 15 13 47 25 756

Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में डूबा पूरा कस्बा—पेयजल से लेकर कारोबार तक प्रभावित
शमशाबाद, फर्रुखाबाद।
कस्बे में सोमवार रात अचानक बिजली सप्लाई ठप होने से हाहाकार मच गया। 33 केवीए लाइन के केबल बॉक्स में फॉल्ट आने के कारण शमशाबाद के तीनों फीडरों की बिजली गुल हो गई। आधी रात से सुबह तक बिजली का इंतजार करते-करते लोग बेहाल हो गए। भीषण गर्मी और उमस के बीच रातभर पंखे और कूलर बंद रहे, जिससे घरों में लोग परेशान होकर करवटें बदलते रहे। बिजली जाते ही पूरा कस्बा अंधेरे में डूब गया।
जानकारी के अनुसार भट्टासा क्रॉसिंग के पास 33 केवीए लाइन के केबल बॉक्स में सोमवार रात अचानक फॉल्ट आ गया। इसके चलते रात करीब 12 बजकर 45 मिनट से शमशाबाद के तीनों फीडरों की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। बिजली आपूर्ति बंद होते ही कस्बे के अधिकांश इलाकों में अंधेरा छा गया। लोगों को उम्मीद थी कि कुछ देर में सप्लाई बहाल हो जाएगी, लेकिन घंटों बाद भी बिजली नहीं आई।
पंखे-कूलर बंद, उमस में रात काटना हुआ मुश्किल
रातभर बिजली न आने से घरों में लगे पंखे और कूलर शोपीस बनकर रह गए। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। इन्वर्टर की बैटरी भी जवाब दे गई तो लोगों की मुश्किल और बढ़ गई। मोबाइल फोन चार्ज न होने के कारण जरूरी संपर्क करने में भी परेशानी हुई।
बिजली संकट का असर केवल घरों तक ही सीमित नहीं रहा। पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। सुबह स्कूली बच्चों को तैयार होने से लेकर दफ्तर और कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों तक को बिजली कटौती का खामियाजा भुगतना पड़ा।
छोटे कारोबारियों पर भी पड़ा असर
लंबे समय तक बिजली सप्लाई बाधित रहने से कस्बे के छोटे दुकानदारों और कारोबारियों के कामकाज पर भी असर पड़ा। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद होने के कारण कई दुकानों पर काम प्रभावित रहा। लोगों का कहना है कि रात में बिजली न आने की सूचना के बाद भी सुबह तक सप्लाई बहाल न होने से परेशानी और बढ़ गई।
फॉल्ट ठीक करने में जुटी विभागीय टीम
इस संबंध में जेई जुनैद आलम ने बताया कि 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट आने के कारण शमशाबाद के तीनों फीडरों की सप्लाई बंद हुई है। विभागीय टीम फॉल्ट को ठीक करने में जुटी हुई है। जल्द से जल्द खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर, लगातार बिजली कटौती से परेशान कस्बेवासियों ने बिजली विभाग से फॉल्ट को युद्धस्तर पर ठीक कर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में घंटों बिजली गुल रहने से आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें काफी बढ़ जाती हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा

KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न ​बचाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान

KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!

Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 8 लाख की लूट में दो सप्ताह से फरार 25 हजार का इनामी यश दबोचा

KAIMGANJ NEWS पुलिस की घेराबंदी में चढ़ा हत्थे, 1.05 लाख नकद और मोबाइल बरामद; बाग[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केला खरीदते ही महिला का पर्स ‘गायब’, सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा; फल विक्रेता को उठा ले गई पुलिस

KAIMGANJ NEWS तेरहवीं में जा रही थी महिला, आरोप—पर्स में थे सोने के टॉप्स, चांदी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कच्ची शराब के अड्डों पर गरजी पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीम, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS एसडीएम और सीओ ने संभाला मोर्चा; 200 किलो लहन नष्ट, ठेकों पर ताबड़तोड़[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes