KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
रेलवे रोड पर करीब तीन दशक पहले यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया लायंस क्लब का यात्री प्रतीक्षालय इन दिनों अतिक्रमण की मार से कराह रहा है। दिल्ली रोड पर रेलवे स्टेशन के पास तिराहे पर बने इस प्रतीक्षालय के बाहर चाट-पकौड़ी और पूड़ी-सब्जी के ठेले इस कदर जम गए हैं कि यात्रियों के बैठने तक की जगह नहीं बची है। जिस स्थान को यात्रियों के लिए राहत का ठिकाना बनाया गया था, वहां अब ठेलों का कब्जा दिखाई देता है।
लायंस क्लब द्वारा प्रतीक्षालय का निर्माण इस उद्देश्य से कराया गया था कि दिल्ली और अन्य स्थानों की ओर जाने वाले यात्रियों को वाहन का इंतजार करते समय धूप और बारिश से बचने के लिए छांव में बैठने की सुविधा मिल सके। मगर समय के साथ यहां अतिक्रमण बढ़ता गया और नगर पालिका की कथित अनदेखी के चलते प्रतीक्षालय के आसपास खान-पान के ठेलों ने अपना डेरा जमा लिया।
ठेलों की भीड़ ने छीनी बैठने की जगह
प्रतीक्षालय के ठीक सामने चाट-पकौड़ी और पूड़ी-सब्जी के ठेले खड़े रहने से आवागमन का रास्ता भी संकरा हो गया है। बस या ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को बैठने की जगह न मिलने पर सड़क किनारे खड़े होकर समय गुजारना पड़ता है। ठेलों से निकलने वाला कचरा भी आसपास बिखरा रहता है, जिससे प्रतीक्षालय की साफ-सफाई और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मूत्रालय पर भी कब्जा, गंदगी से बेहाल व्यवस्था
प्रतीक्षालय के पास नगर पालिका की ओर से बनाया गया मूत्रालय भी बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अतिक्रमणकारियों ने इसके एक हिस्से पर पर्दा डालकर कब्जा कर रखा है, जबकि दूसरे हिस्से में इतनी गंदगी है कि लोग उसका इस्तेमाल करने से कतरा रहे हैं। मूत्रालय की छत पर भी बड़ी-बड़ी घास उग आई है, जो लंबे समय से सफाई न होने की ओर इशारा कर रही है।
सुविधा के नाम पर निर्माण, लाभ से यात्री वंचित
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य से प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था, वह उद्देश्य ही अतिक्रमण की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। यात्रियों के लिए बनाए गए स्थान पर यदि ठेले और गंदगी का कब्जा रहेगा तो इस सुविधा का लाभ आखिर किसे मिलेगा?
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने नगर पालिका प्रशासन से रेलवे रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने, प्रतीक्षालय के आसपास से ठेले हटवाने तथा मूत्रालय और प्रतीक्षालय की नियमित सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन रहता है। ऐसे में यात्री सुविधाओं की अनदेखी से परेशानी लगातार बढ़ रही है।
ब्यूरो चीफ— जयपाल सिंह यादव
दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीस साल पुराना यात्री प्रतीक्षालय बना ठेले वालों का अड्डा! चाट-पकौड़ी और पूड़ी-सब्जी के ठेलों ने घेरा इंतजार का ठिकाना, यात्री सड़क पर खड़े होने को मजबूर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रेलवे रोड पर करीब तीन दशक पहले यात्रियों की सुविधा के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने
Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गणेश वंदना से गूंजा किरण स्कूल, हिंदी के गौरव ने बांधा समां मराठी नृत्य, रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने मोहा मन; बच्चों की प्रतिभा ने बटोरीं खूब तालियां
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पट्टिया लेन, कंपिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल में मंगलवार को[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा
KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न बचाने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान
KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!
Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 8 लाख की लूट में दो सप्ताह से फरार 25 हजार का इनामी यश दबोचा
KAIMGANJ NEWS पुलिस की घेराबंदी में चढ़ा हत्थे, 1.05 लाख नकद और मोबाइल बरामद; बाग[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केला खरीदते ही महिला का पर्स ‘गायब’, सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा; फल विक्रेता को उठा ले गई पुलिस
KAIMGANJ NEWS तेरहवीं में जा रही थी महिला, आरोप—पर्स में थे सोने के टॉप्स, चांदी[...]
Sep