Farrukhabad news 👉 ब्रेक, टायर, लाइट व सुरक्षा उपकरणों की हुई गहन पड़ताल
👉 लापरवाही पर चेतावनी, नियम तोड़ने वालों पर सख़्त कार्रवाई के संकेत
👉 37 चालक-परिचालकों ने ली सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ
फर्रुखाबाद :- 9 फरवरी 2026
सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सोमवार को लालगेट रोडवेज बस अड्डे पर रोडवेज बसों की सघन फिटनेस जांच अभियान चलाकर परिवहन विभाग ने लापरवाह चालकों व कर्मचारियों को साफ संदेश दे दिया कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव एवं एआरएम रोडवेज राजेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।
जांच के दौरान बसों के ब्रेक, इंडिकेटर, लाइट, टायर, फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र समेत सभी जरूरी सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। जिन वाहनों में खामियां पाई गईं, उनके संबंधित चालकों व जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए और भविष्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अचानक हुई इस सख़्त जांच से बस अड्डे पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।
इस अवसर पर एआरटीओ-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव ने चालकों व परिचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं मानवीय लापरवाही के कारण होती हैं, जिन्हें अनुशासन और यातायात नियमों के पालन से रोका जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चालक बसों को पूर्णतः फिट रखें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें।
उन्होंने नशे की हालत में वाहन चलाने को गंभीर अपराध बताते हुए सख़्त कार्रवाई की चेतावनी दी और चालकों को नियमित रूप से आंखों व स्वास्थ्य की जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा चालक की पहली जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अभियान के अंत में एआरटीओ-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव एवं एआरएम रोडवेज राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से सभी उपस्थित चालकों व परिचालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान कुल 37 चालक एवं परिचालक मौजूद रहे और सभी ने सुरक्षित व जिम्मेदार ड्राइविंग का संकल्प लिया।
ब्यूरो चीफ – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news बेकाबू हालात: आरोपी की गिरफ्तारी को पहुँची पुलिस पर हमला, बिना वारंट कार्रवाई पर उठा विवाद
Uttar Pradesh news सुल्तानपुर / उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज
KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!
KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत बनकर दौड़ा डंपर: दो मासूम भाइयों को रौंदा, पुलिया पर लटका डंपर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में कोहराम: साइकिल ठीक कराकर लौट रहे थे मासूम, डंपर चालक दबोचा[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news प्रीमियम ईंधन हुआ महंगा: XP100 पेट्रोल ₹160 लीटर, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल में भी बढ़ोतरी
Delhi news नई दिल्ली :- (द एंड टाइम्स न्यूज ) देश की प्रमुख तेल विपणन[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पटवनगली स्थित जलकल टंकी की होगी मरम्मत: दिनांक 1 से 10 अप्रैल तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को सूचित किया गया है[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत
Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]
Mar
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news 01अप्रैल से महंगा हुआ सफर: टोल दरों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों / स्वामियों की जेब पर असर – आम आदमी भी यात्री के तौर पर होगा प्रभावित
Uttar Pradesh news लखनऊ/ गोरखपुर / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज ) नए[...]
Mar