KAIMGANJ NEWS ध्वस्तीकरण के नाम पर हो रहा मिट्टी खनन का अवैध खेल’?

Picsart 26 02 09 18 37 45 173

KAIMGANJ NEWS -कंपिल में बंद पड़े कताई मिल में जेसीबी से खुदाई कर ले जाने वालीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी कतारों से उठ रहे अनुत्वरित प्रश्न
कंपिल / कायमगंज ( फर्रुखाबाद )
तहसील क्षेत्र कायमगंज के कस्वा कंपिल के निकट मुख्य मार्ग पर स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल परिसर में चल रहा ध्वस्तीकरण कार्य अब विवादों में फंसता नजर आ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने ठेकेदारों और कथित खनन माफियाओं की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि जेसीबी मशीनों से खोदी जा रही मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए खुलेआम परिसर से बाहर भेजा जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जानकारी के अनुसार, कताई मिल की जर्जर इमारतों के ध्वस्तीकरण का कार्य करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई की एक निजी कंपनी को सौंपा गया था। आरोप है कि इसी कार्य की आड़ में सरकारी नियमों को ताक पर रखकर सुबह से देर रात तक मिट्टी की खुदाई और निकासी का खेल चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग बिना किसी प्रशासनिक भय के इस कथित अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि परिसर के भीतर की गतिविधियों को छिपाने के लिए निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इन सुरक्षाकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी बाहरी व्यक्ति परिसर में प्रवेश न कर सके और न ही वहां की फोटो या वीडियो बना सके। इस घेरेबंदी से स्थानीय लोगों में रोष के साथ-साथ भय का माहौल भी बन गया है।
मामले पर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि शिकायत मिलती है तो विस्तृत जांच कराई जाएगी और मौके पर किसी भी प्रकार का अवैध खनन पाए जाने पर संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन की जांच में सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है और क्या कताई मिल परिसर में चल रहे इस कथित ‘खनन खेल’ पर लगाम लग पाती है या नहीं?

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes