Farrukhabad news – पीडित युवक व पिता ने लगाया उधारी वापस मांगने पर मार पीट का आरोप
– पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे लगाई कार्यवाही की गुहार
फर्रुखाबाद :- 9 फरवरी 2026
फर्रुखाबाद के थाना कादरीगेट क्षेत्र में दहेज रहित निकाह के बाद पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अमेठी जदीद निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी और उसके परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि विवाद की जड़ उसके साले को दिए गए उधार के पैसे वापस मांगना बना। बताया गया कि अमेठी जदीद निवासी ईशान पुत्र सरदार का निकाह करीब एक वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से अलीशा पुत्री कामिल के साथ बिना दहेज के हुआ था। आरोप है कि शादी के छह माह बाद ही पत्नी परिजनों के बहकावे में आकर नाजायज मांगें करने लगी। वर्तमान में वह पिछले छह माह से मायके में रह रही है, जिससे दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ है। =उधार के पैसों से शुरू हुआ विवाद =
पीड़ित ईशान के अनुसार, कुछ समय पहले उसके साले जीशान ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए उससे 10 हजार रुपये उधार लिए थे। जब उसने फोन पर पत्नी से घर लौटने और भाई द्वारा लिए गए पैसे वापस कराने की बात कही, तो पत्नी ने वापस आने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।
= घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला का आरोप =
शिकायती पत्र में बताया गया कि 6 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 2:30 बजे पत्नी अलीशा अपने परिजनों—कामिल, शान, रुकसार और शबनम—के साथ उसके घर पहुंची। आरोप है कि सभी ने एकजुट होकर गाली-गलौज की और ईशान व उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
= पुलिस से लगाई न्याय की गुहार =
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!
Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना
KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिल्ली रूट पर PWD की ‘लापरवाही का दलदल’: रेलवे क्रॉसिंग के पास गहरे गड्ढों में फंसी हजारों जिंदगियां, गिट्टी डालने का दावा निकला खोखला
KAIMGANJ NEWS –आगरा, अलीगढ़ और राजस्थान को जोड़ने वाले हाईवे पर बिछा हादसों का जाल;[...]
Sep
DELHI NEWS
Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी
Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल
Farrukhabad news तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चुनावी रंजिश में जयसिंहपुर में खूनी खेल: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, छत से बंदूक तान झोंकी दनादन फायरिंग
KAIMGANJ NEWS कोटेदार चयन की पुरानी अदावत को लेकर देर रात बरपा कहर, गोलियों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित
KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]
Sep