KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को भेजा सीएचसी; डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज नगर में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब कोतवाली के नजदीक स्थित सुलभ शौचालय के अंदर एक युवक काफी देर तक बंद मिला।
करीब डेढ़ घंटे तक युवक के बाहर नहीं निकलने पर शौचालय कर्मचारी को अनहोनी की आशंका हुई। उसने तत्काल कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शौचालय का दरवाजा खुलवाया। अंदर युवक की हालत गंभीर मिलने पर उसे तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराईपुर निवासी इसरार (32) पुत्र इकराम बुधवार को किसी निजी काम से फर्रुखाबाद गया हुआ था।
वहां से वापस लौटते समय वह कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहे पर उतरा। इसके बाद वह कोतवाली के समीप बने सुलभ शौचालय में चला गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि शौचालय के भीतर जाने के बाद वह दोबारा बाहर नहीं निकल पाएगा।
बताया जाता है कि शौचालय कर्मचारी रामजीवन के अनुसार इसरार शाम करीब छह बजे शौच के लिए अंदर गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आया तो कर्मचारी को संदेह हुआ। लगभग डेढ़ घंटे तक युवक के बाहर न निकलने और उसके मोबाइल फोन पर लगातार कॉल आने से कर्मचारी की चिंता और बढ़ गई। कई बार इंतजार करने के बाद उसने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को पूरी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
शौचालय कर्मचारी से सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के निर्देश पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शौचालय का दरवाजा खुलवाया तो अंदर इसरार मिला। उसकी हालत को देखते हुए बिना देर किए डायल 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भिजवाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विपिन ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम
युवक की मौत की जानकारी पुलिस ने उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में परिजन रात के समय शव को अपने गांव ले गए। पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम कराने की बात सामने आई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
हार्ट अटैक से मौत की आशंका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विपिन सिंह ने बताया कि अस्पताल लाए जाने तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी।
प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिना नहीं हो सकी।
वहीं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
कोतवाली के नजदीक हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान






FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात
Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
Farrukhabad news मिठाई कारोबारियों की बढ़ेगी मुश्किलें! अब डिब्बों पर लिखनी होगी ‘उपयोग की अंतिम तिथि’, गड़बड़ी मिली तो कटेगा चालान
Farrukhabad news –डीएम का सख्त फरमान—मिलावटखोरों पर कसें शिकंजा, खाद्य पदार्थों की जांच और नमूना[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS लाल निशान के बाद नोटिस की बारी, चैंबरों पर कार्रवाई देख लामबंद हुए अधिवक्ता; विरोध के आगे लौटे पालिका कर्मचारी!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने पकड़ा तूल, तहसील और मुंसिफ कोर्ट[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 351 करोड़ की बेशकीमती जमीन यूपीसीडा के हवाले, कंपिल में औद्योगिक विकास की जगी नई उम्मीद!
KAIMGANJ NEWS –बंद पड़ी कताई मिल की 33.1720 हेक्टेयर भूमि का हुआ हस्तांतरण, करीब 28.13[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रामीणों की सूचना पर दौड़े जेई, 11 हजार वोल्ट के झुके खंभे को कराया सीधा, टला बड़ा हादसा!
KAIMGANJ NEWS हरदेव बाबा मंदिर के पास मंडरा रहा था खतरा, ग्रामीणों की शिकायत पर[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर उबाल! वकीलों की हत्या से भड़का आक्रोश, कायमगंज रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
KAIMGANJ NEWS –कालपी बार के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या का मामला[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
पुरानी पेंशन की हुंकार! काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे एलवाई डिग्री कॉलेज के शिक्षक, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
–फीडर कैडर व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया चरणबद्ध विरोध, 5[...]
Nov