KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति ने कसी कमर
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कस्बा कायमगंज में ऐतिहासिक और पारंपरिक श्री रामलीला महोत्सव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को श्री रामलीला समिति की एक बेहद अहम बैठक वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्र प्रकाश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में समिति के कर्ता-धर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने मंथन कर आगामी कार्यक्रमों का पूरा खाका खींच दिया। इस बार का रामलीला महोत्सव अभूतपूर्व और भव्य बनाने का संकल्प दोहराया गया है।
उत्सव का पूरा शेड्यूल जारी
महोत्सव का आगाज आगामी 6 अक्टूबर 2026 को विधिवत श्री गणेश पूजन के साथ होगा। नगर की शान मानी जाने वाली भव्य ‘श्री राम बारात भ्रमण’ का आयोजन 12 अक्टूबर को तय किया गया है, जिसके स्वागत के लिए अभी से नगरवासी पलक-पावड़े बिछाने लगे हैं। वहीं, 20 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक ‘दशहरा’ पर्व मनाया जाएगा और 21 अक्टूबर को भावुक कर देने वाले ‘भरत मिलाप एवं श्रीराम राजगद्दी’ का आयोजन प्रस्तावित है।
सत्य प्रकाश अग्रवाल बने अध्यक्ष, मनोज कौशल को महामंत्री की कमान
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कार्यक्रमों को सुचारू और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया:
- संरक्षक मंडल: कायमगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, वीरेन्द्र राठौर, डॉ. विकास शर्मा, कालीचरन राठौर, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान एवं डॉ. प्रमोद गुप्ता।
- अध्यक्ष: सत्य प्रकाश अग्रवाल।
- उपाध्यक्ष: सतीश चन्द्र अग्रवाल, शम्भू दयाल कौशल, सतीशचन्द्र अग्रवाल (R+V), प्रहलाद नारायण अग्रवाल तथा कृष्ण मुरारी रस्तोगी।
- महामंत्री: मनोज कुमार कौशल।
- मंत्री: पवन गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल (मुन्ना), पीयूष अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, राजन गुप्ता, रविन्द्र अग्रवाल (RH), राघव अग्रवाल (इंटरनेशनल) एवं अमित सेठ।
- कोषाध्यक्ष: संजय बंसल एवं नीरज अग्रवाल।
- मुख्य प्रबन्धक: संजीव अग्रवाल, पीयूष गंगवार तथा प्रतीक कौशल।
- प्रबन्धक: अनिल कुमार अग्रवाल, अरविन्द माहेश्वरी, अरविन्द अग्रवाल, डॉ. संतोष गौड़, संजीव गुप्ता, महेश चन्द्र गुप्ता (एडवोकेट), संजय गुप्ता, संजीव रस्तोगी, सुधीर रस्तोगी, हनी अग्रवाल, जगदीश चन्द्र कौशल, सुधाकर दुबे, सुखदेव दुबे, संजीव शाक्य, प्रमोद भारद्वाज, अवधेश अग्रवाल, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश अग्निहोत्री (एडीओ), मनोज गुप्ता (नफीरी), सोनू गंगवार, ब्रजेश कौशल, सोनू गुप्ता, सूरज पाल यादव, मनोज गंगवार एवं संजीव अग्रवाल (बब्बल)।
कौमी एकता और जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
आयोजन को विशाल रूप देने के लिए क्षेत्रीय विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार तथा पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल को ‘मुख्य सहयोगी’ बनाया गया है। वहीं लक्ष्मी नारायण अग्रवाल और आशुतोष अग्रवाल सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।
महोत्सव की सबसे खूबसूरत तस्वीर समिति के ‘विशेष सहयोगियों’ के चयन में दिखी, जहां आमिर खाँ, रजनेश गुप्ता, वीरेश शाक्य, सत्यवीर गुप्ता, शफीक खाँ और उमेश शाक्य को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने नगरवासियों से पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ ऐतिहासिक आयोजन में शिरकत करने की अपील की।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान
KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!
Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 8 लाख की लूट में दो सप्ताह से फरार 25 हजार का इनामी यश दबोचा
KAIMGANJ NEWS पुलिस की घेराबंदी में चढ़ा हत्थे, 1.05 लाख नकद और मोबाइल बरामद; बाग[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केला खरीदते ही महिला का पर्स ‘गायब’, सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा; फल विक्रेता को उठा ले गई पुलिस
KAIMGANJ NEWS तेरहवीं में जा रही थी महिला, आरोप—पर्स में थे सोने के टॉप्स, चांदी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कच्ची शराब के अड्डों पर गरजी पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीम, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS एसडीएम और सीओ ने संभाला मोर्चा; 200 किलो लहन नष्ट, ठेकों पर ताबड़तोड़[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हापुड़ जा रहा अधेड़ 4 दिन से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
KAIMGANJ NEWS रास्ते में पत्नी और भतीजे से हुई थी आखिरी बात, उसके बाद से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: शमशाबाद के तराई इलाकों में घुसा सैलाब, टापू बने दर्जनों गांव; सड़कों पर बही डेढ़ फीट तेज धार
Farrukhabad news खेत-खलिहान जलमग्न, तैयार सब्जियों की फसलें बर्बाद; जान जोखिम में डालकर निकल रहे[...]
Sep
DELHI NEWS
Delhi news मुफ्त विदेश यात्रा, लग्जरी तोहफे और महंगी दवाएं: क्या टूटेगा फार्मा कंपनियों और डॉक्टरों का ‘अपवित्र गठजोड़’?
Delhi news सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला; केंद्र सरकार बनाएगी 3 सदस्यीय पैनल, शिकंजे[...]
Sep