KAIMGANJ NEWS केला खरीदते ही महिला का पर्स ‘गायब’, सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा; फल विक्रेता को उठा ले गई पुलिस

Picsart 26 09 12 20 43 19 241

KAIMGANJ NEWS तेरहवीं में जा रही थी महिला, आरोप—पर्स में थे सोने के टॉप्स, चांदी की पायल और ₹3000 की नकदी; बीच बाजार मची अफरा-तफरी

​कायमगंज: अलीगंज मार्ग स्थित केसर खां के अड्डे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब फल खरीदने रुकी एक महिला ने बीच सड़क पर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। महिला का सीधा आरोप था कि ठेले से केला खरीदते ही उसका कीमती पर्स फल विक्रेता ने पार कर दिया। चीख-पुकार और तमाशे के बीच देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर सायरन बजाते हुए पहुंची और ठेले वाले को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

मैनपुरी जनपद के थाना घिरौर अंतर्गत ग्राम बमरोली निवासी नेत्रपाल की पत्नी रीता अपनी 7 वर्षीय बेटी मनु के साथ बस से अलीगंज मार्ग पर स्थित केसर खां के अड्डे पर उतरी थीं। रीता के मुताबिक, उन्हें रिश्तेदारी में मौसी की सास के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए गांव पैथान जाना था। सफर में आगे बढ़ने से पहले उन्होंने अड्डे के पास ही ठेला लगाकर केला बेच रहे एक दुकानदार से फल खरीदे।

फल लेकर वह चंद कदम ही आगे बढ़ी थीं कि अचानक उनका हाथ बैग पर गया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई—हाथ से पर्स नदारद था!हड़बड़ाई महिला फौरन उल्टे पांव दौड़ते हुए वापस ठेले पर पहुंची और दुकानदार से पर्स के बारे में पूछताछ की। फल विक्रेता ने पर्स होने की बात से साफ इनकार कर दिया। बस फिर क्या था, महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने दुकानदार पर ही पर्स दबाने का सीधा आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। सड़क पर महिला की तीखी आवाज़ और नोकझोंक सुनकर राहगीरों का मजमा लग गया और यातायात तक प्रभावित होने लगा। आंखों में आंसू लिए पीड़िता रीता ने बताया कि वह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं, इसलिए पर्स में नकदी के अलावा जेवरात भी थे। पर्स में करीब 3 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक जोड़ी सोने के टॉप्स रखे हुए थे। महिला का आरोप था कि खरीदारी के दौरान फल विक्रेता ने ही चालाकी से उसका पर्स रख लिया।

​डायल 112 ने फल विक्रेता को गाड़ी में बैठाया, कोतवाली में पूछताछ जारी

सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामे की खबर मिलते ही पीआरवी (डायल 112) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित महिला को शांत कराने का प्रयास किया और हालात को भांपते हुए केला विक्रेता को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस अब मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और ठेले के इर्द-गिर्द जांच पड़ताल कर रही है ताकि साफ हो सके कि पर्स वाकई दुकानदार ने उठाया है या हड़बड़ी में कहीं रास्ते में गिरा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आबकारी विभाग का अचानक एक्शन! शराब दुकानों पर पहुंची अफसरों की टीम, स्टॉक से लेकर CCTV तक खंगाला

KAIMGANJ NEWS –पुलगालिब से टीपी नगर तक चली जांच, ऑनलाइन भुगतान और स्टॉक रजिस्टर की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सातों दिन खुलें सरकारी बैंक, व्यापारियों पर लगने वाले अनावश्यक चार्ज हों खत्म!

KAIMGANJ NEWS –उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री के नाम सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, एसडीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रफ्तार का कहर: अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय गौरव की मौत, पांच माह पहले ही दुल्हन बनकर आई थी काजल

KAIMGANJ NEWS –ननिहाल से लौटते समय पपड़ी गांव के पास हुआ भीषण हादसा, पत्नी और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

KAIMGANJ NEWS –लुधैया पावर हाउस के पास हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार के इकलौते कमाने वाले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS kampil

KAIMGANJ NEWS कम्पिल में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS –चमन नगरिया गांव की घटना से मचा हड़कंप, परिजन गंभीर हालत में सीएचसी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम ने कार्मिकों को दिया सटीक आंकड़ों का मंत्र

Farrukhabad news–फर्रुखाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 16 नवंबर से स्वगणना अभियान; दिसंबर से घर-घर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले मिठाइयों की शुद्धता पर खाद्य विभाग का शिकंजा, राधे स्वीट्स पर छापा!

KAIMGANJ NEWS –पृथ्वी दरवाजा स्थित दुकान से कलाकंद का नमूना भरा, लाइसेंस की हुई जांच;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में तंबाकू कारोबारी के घर DGGI टीम पहुंचने की चर्चा, कारोबारियों में मची हलचल

KAIMGANJ NEWS –दो लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे लोगों ने खंगाले दस्तावेज! पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes