KAIMGANJ NEWS कच्ची शराब के अड्डों पर गरजी पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीम, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

Picsart 26 09 12 17 47 28 180 1

KAIMGANJ NEWS एसडीएम और सीओ ने संभाला मोर्चा; 200 किलो लहन नष्ट, ठेकों पर ताबड़तोड़ चेकिंग से दुकानदारों के छूटे पसीने

कायमगंज/फर्रुखाबाद: अवैध शराब के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के कड़े रुख के बाद जिले का आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के सीधे पर्यवेक्षण में जिलेभर में चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शनिवार को कायमगंज क्षेत्र में प्रशासनिक अमले ने ऐसी धमक दी कि मिलावटखोरों और अवैध शराब कारोबारियों के होश उड़ गए।

श्यामनगर के बीहड़ों में दबिश, 200 किलो लहन मौके पर नष्ट

अभियान की कमान संभालते हुए आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-2) सुधांशु चौधरी, क्षेत्राधिकारी (सीओ) कायमगंज अजय वर्मा और भारी पुलिस बल के साथ संदिग्ध माने जाने वाले ग्राम श्यामनगर के जंगलों और बीहड़ी इलाकों में अचानक आ धमके। भारी पुलिस बल को देख अवैध शराब बनाने वालों में भगदड़ मच गई। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मौके से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि झाड़ियों में छिपाकर रखी गई करीब 200 किलोग्राम लहन को आबकारी टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ठेकों पर एसडीएम की औचक छापेमारी, बारकोड से लेकर स्टॉक तक खंगाला

जंगलों में कच्ची शराब के अड्डों को ध्वस्त करने के बाद प्रशासनिक टीम का रुख बाजार में संचालित शराब की वैध दुकानों की ओर हुआ। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) कायमगंज अभिषेक वर्मा और आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने टीपी नगर चौराहा, घसिया चिलौली, कादर दादपुर सराय, कटिया फाटक, कम्पिल स्थित देशी शराब की दुकानों के साथ-साथ कम्पिल कंपोजिट शॉप और टीपी नगर की मॉडल शॉप पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

Picsart 26 09 05 15 45 45 958

​अधिकारियों के अचानक दुकानों पर पहुंचने से अनुज्ञापियों और सेल्समैनों में खलबली मच गई। जांच टीम ने एक-एक बिंदु की बारीकी से पड़ताल की:

  • ​स्टॉक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन कर दुकानों में रखी पेटियों और बोतलों का मिलान किया गया।
  • ​पीओएस (POS) मशीन से ही हर बिक्री दर्ज करने और ऑनलाइन भुगतान प्रणाली को दुरुस्त रखने की सख्त हिदायत दी गई।
  • ​दुकानों और कैंटीनों में लगे सीसीटीवी कैमरों के एंगल, रिकॉर्डिंग बैकअप और कार्यप्रणाली का तकनीकी परीक्षण किया गया।
  • ​देशी शराब दुकानों से सटी कैंटीनों की सघन तलाशी ली गई ताकि किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग, अवैध मिलावट या संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश न रहे।

लापरवाही मिली तो सीधे रद्द होंगे लाइसेंस

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शासन की मंशानुरूप राजस्व में सेंध लगाने या नियमों की अनदेखी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। ओवररेटिंग और स्टॉक में हेराफेरी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और अवैध परिवहन के खिलाफ यह हंटर आगे भी इसी तरह लगातार चलता रहेगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कच्ची शराब के अड्डों पर गरजी पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीम, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS एसडीएम और सीओ ने संभाला मोर्चा; 200 किलो लहन नष्ट, ठेकों पर ताबड़तोड़[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: शमशाबाद के तराई इलाकों में घुसा सैलाब, टापू बने दर्जनों गांव; सड़कों पर बही डेढ़ फीट तेज धार

​Farrukhabad news खेत-खलिहान जलमग्न, तैयार सब्जियों की फसलें बर्बाद; जान जोखिम में डालकर निकल रहे[...]

DELHI NEWS

Delhi news मुफ्त विदेश यात्रा, लग्जरी तोहफे और महंगी दवाएं: क्या टूटेगा फार्मा कंपनियों और डॉक्टरों का ‘अपवित्र गठजोड़’?

Delhi news सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला; केंद्र सरकार बनाएगी 3 सदस्यीय पैनल, शिकंजे[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes