Farrukhabad news तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से मची चीख-पुकार
- लहूलुहान हालत में दंपती, दो मासूम बच्चों और साले को निकाला गया बाहर
- गृहस्वामी के सिर में लगे चार टांके, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती
फर्रुखाबाद। भोर का सन्नाटा, गहरी नींद में सोता परिवार और अचानक गूंजा जोरदार धमाका… पलक झपकते ही हंसता-खेलता आशियाना मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौली में शुक्रवार तड़के कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि पूरा गांव दहल उठा। यहां एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसके मलबे में दबकर गृहस्वामी दंपती, उनके दो मासूम बच्चों और रिश्तेदार समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। गांव नौली निवासी यशपाल यादव खेती-किसानी कर किसी तरह अपने परिवार की गृहस्थी चला रहे हैं। गांव में उनका दो कमरों का कच्चा मकान था, जिसमें वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे जब पूरा परिवार गहरी नींद के आगोश में था, तभी अचानक एक कमरे की कच्ची छत भरभराकर नीचे आ गिरी। छत गिरते ही पास के दूसरे कमरे की दीवार भी उसकी चपेट में आकर ढह गई। जोरदार आवाज और धूल के गुबार के बीच मलबे में दबे परिजनों की दर्दनाक चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण सन्न रह गए। चीखें सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। टॉर्च की रोशनी में ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए मलबा हटाने का रेस्क्यू शुरू किया और मलबे के नीचे दबे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। हादसे में गृहस्वामी यशपाल यादव, उनकी पत्नी मीना, 3 वर्षीय मासूम बेटा अक्षय, 2 वर्षीय नन्ही बेटी अंजलि और कमालगंज क्षेत्र से आए यशपाल के साले रविंद्र बुरी तरह जख्मी हो गए।
घायल रविंद्र ने बताया कि मलबे से निकालने के बाद गंभीर रूप से जख्मी यशपाल को आनन-फानन में पास के ही एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। वहां यशपाल की हालत बिगड़ती देख और सिर से लगातार बहते खून को देखते हुए डॉक्टर ने तुरंत हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मीना, दोनों बच्चों अक्षय व अंजलि और रविंद्र को प्राथमिक उपचार देकर ओपीडी में रखा, जबकि सिर पर गहरी चोट लगने के कारण लहूलुहान यशपाल को तुरंत वार्ड में भर्ती कराया गया। यशपाल के सिर में चार गंभीर टांके आए हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, इस दर्दनाक हादसे के बाद से गांव में मातम और दहशत का माहौल है।
रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान, फर्रुखाबाद



FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आबकारी विभाग का अचानक एक्शन! शराब दुकानों पर पहुंची अफसरों की टीम, स्टॉक से लेकर CCTV तक खंगाला
KAIMGANJ NEWS –पुलगालिब से टीपी नगर तक चली जांच, ऑनलाइन भुगतान और स्टॉक रजिस्टर की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सातों दिन खुलें सरकारी बैंक, व्यापारियों पर लगने वाले अनावश्यक चार्ज हों खत्म!
KAIMGANJ NEWS –उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री के नाम सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, एसडीएम[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रफ्तार का कहर: अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय गौरव की मौत, पांच माह पहले ही दुल्हन बनकर आई थी काजल
KAIMGANJ NEWS –ननिहाल से लौटते समय पपड़ी गांव के पास हुआ भीषण हादसा, पत्नी और[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
KAIMGANJ NEWS –लुधैया पावर हाउस के पास हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार के इकलौते कमाने वाले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS kampil
KAIMGANJ NEWS कम्पिल में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS –चमन नगरिया गांव की घटना से मचा हड़कंप, परिजन गंभीर हालत में सीएचसी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम ने कार्मिकों को दिया सटीक आंकड़ों का मंत्र
Farrukhabad news–फर्रुखाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 16 नवंबर से स्वगणना अभियान; दिसंबर से घर-घर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले मिठाइयों की शुद्धता पर खाद्य विभाग का शिकंजा, राधे स्वीट्स पर छापा!
KAIMGANJ NEWS –पृथ्वी दरवाजा स्थित दुकान से कलाकंद का नमूना भरा, लाइसेंस की हुई जांच;[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में तंबाकू कारोबारी के घर DGGI टीम पहुंचने की चर्चा, कारोबारियों में मची हलचल
KAIMGANJ NEWS –दो लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे लोगों ने खंगाले दस्तावेज! पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मी[...]
Oct