KAIMGANJ NEWS ● समाधान दिवस में गूँजी मुरैठी जमीन विवाद की गूँज, डॉ. सुरभि और एसडीएम अतुल सिंह के बीच तीखी नोकझोंक
● विधायक का आरोप— माफिया को दिया गया रेस्टोरेशन का समय, डीएम से होगी शिकायत
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
तहसील परिसर में शनिवार को उस समय सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया जब संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि और उपजिलाधिकारी (SDM) अतुल सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। मुद्दा था मुरैठी गांव की जमीन की पैमाइश, जिसमें विधायक ने प्रशासन पर सीधे तौर पर एक गैंगस्टर के इशारे पर काम करने का गंभीर आरोप जड़ दिया। तहसील में हुई इस ‘तू-तू मैं-मैं’ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
मामला: पैमाइश की तारीखें बदलीं, नियत बदली या दबाव?
शमशाबाद के मुरैठी निवासी रघुराज सिंह का आरोप है कि गाटा संख्या 43 की पक्की पैमाइश का आदेश होने के बावजूद राजस्व टीम ने बार-बार पैर पीछे खींचे। 11 और 23 मार्च को टीम पहुंची, लेकिन विपक्षियों ने रसूख के दम पर उन्हें लौटा दिया। 25 मार्च को जब टीम फिर पहुंची, तो कानूनगो ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि ‘ऊपर से मना किया गया है’। पीड़ित का दर्द है कि रसूखदार विपक्षी पैसे के दम पर उसके खेत पर मेड़ बांध रहे हैं और उसे खुलेआम धमकी दे रहे हैं।
विधायक का रौद्र रूप: ‘गैंगस्टर के डर से झुक गया प्रशासन’
पीड़ित की गुहार सुन विधायक डॉ. सुरभि का पारा चढ़ गया। उन्होंने भरी सभा में एसडीएम से सवाल किया कि आखिर किसके दबाव में पैमाइश रोकी गई? विधायक ने मीडिया से तल्ख लहजे में कहा—
“प्रशासन ने एक गैंगस्टर आरोपी को बचाने के लिए गरीब किसान की पैमाइश रोक दी। इतना वक्त क्यों दिया गया कि विपक्षी कोर्ट से रेस्टोरेशन (बहाली) ले आए? यह न्याय नहीं, दबंगई को संरक्षण है। मैं इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी से करूंगी।”
एसडीएम का पलटवार: ‘अवैध रकबे पर नहीं होने देंगे कब्जा’
वहीं, दूसरी ओर एसडीएम अतुल सिंह ने भी मोर्चा संभालते हुए स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी के दबाव में नहीं, बल्कि ‘कानून’ के आधार पर काम कर रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि:
- नक्शा दुरुस्ती में तकनीकी खामी है, जिससे कागजों में रकबा असलियत से ज्यादा दर्ज हो गया।
- गलत तरीके से बढ़ी हुई जमीन पर किसी को कब्जा नहीं दिया जा सकता।
- किसी भी गैंगस्टर के शामिल होने की जानकारी प्रशासन को नहीं है।
- सिर्फ नींव भर देने या मेड़ बांधने से अवैध कब्जा वैध नहीं हो जाता।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, क्षेत्र में चर्चा गर्म
समाधान दिवस के बीच हुई इस तीखी बहस का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में खलबली मची है। एक तरफ विधायक ‘गैंगस्टर कनेक्शन’ का आरोप लगा रही हैं, तो दूसरी तरफ एसडीएम इसे ‘विधिक प्रक्रिया’ बता रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिलाधिकारी इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct