Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद
जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नरसतपुर में फसल सुरक्षा के नाम पर बरती गई गंभीर लापरवाही का खामियाजा मासूम जानवरों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। खेत में जहरीला पदार्थ मिला गेहूं रखने से तीन बकरियों की मौत हो गई, जबकि अन्य पशु भी इसकी चपेट में आकर बीमार होने की आशंका जताई जा रही है । जहां खेत मालिक की लापरवाही सामने आ रही है , वहीं पशुपालकों द्वारा भी अपने पशुओं को खुले में लापरवाही से छोड़ना भी घटना का कारण माना जा रहा है । घटित घटना वाले गांव नरसतपुर निवासी अब्दुल समद के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने अपनी फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत में जगह-जगह गेहूं में जहर मिलाकर रख दिया था। चरते-चरते उनकी बकरियां उस खेत में पहुंच गईं और जहरीला गेहूं खा लिया, जिससे तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य बकरियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 18 मार्च को कमालगंज थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन आरोप है कि हल्का इंचार्ज द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। 19 मार्च को दोबारा थाने पहुंचकर जानकारी देने के बावजूद भी मामला जस का तस बना हुआ है।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि खुले में इस तरह जहरीला पदार्थ रखना न सिर्फ पशुओं के लिए, बल्कि बच्चों और ग्रामीणों के लिए भी बेहद खतरनाक है।
वहीं, कमालगंज थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct