Farrukhabad news रिश्वत के आरोप में दो दरोगा लाइन हाजिर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Picsart 26 03 04 05 13 38 150

Farrukhabad news फर्रुखाबाद :- 19 मार्च 2026
जनपद में रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों के बीच पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कायमगंज क्षेत्र में तैनात महिला उपनिरीक्षक सुधा पाल और उपनिरीक्षक मोहित द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
= पीड़ित की शिकायत बनी कार्रवाई का आधार =
यह मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर निवासी भूपेंद्र सिंह की शिकायत से जुड़ा है। पीड़ित के अनुसार, उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को 10 मार्च को गांव के कुछ युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे।
इस संबंध में अपराध संख्या 0065/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
= “कार्रवाई के नाम पर मांगे 25 हजार रुपये” =
पीड़ित का आरोप है कि मामले की जांच कर रहीं उपनिरीक्षक सुधा पाल ने कार्रवाई के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की। मजबूरी में उसने 7 हजार रुपये दे भी दिए।बताया जा रहा है कि इस कथित लेन-देन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
= आरोपी खुलेआम घूम रहे, धमकी का भी आरोप =
शिकायत में यह भी कहा गया है कि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।इतना ही नहीं, आरोपी खुद को पुलिस से सांठगांठ होने की बात कहकर डराने की कोशिश कर रहे हैं।
= एसपी ने लिया सख्त संज्ञान =
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही संबंधित क्षेत्र में अन्य पुलिसकर्मियों की नई तैनाती भी की गई है।
= निष्पक्ष जांच का भरोसा =
पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल उठता है कि: – क्या वायरल वीडियो इस मामले में बड़ा सबूत बनेगा? अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है ।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes