संभावित स्थानीय नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सक्रिय हुआ प्रशासन , शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

चुनाव

कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 नवंबर 20 22

निकट भविष्य में स्थानीय नगर निकाय चुनाव होने हैं। जैसा कि स्थानीय निकाय चुनाव के बारे में निर्वाचन आयोग द्वारा संकेत दिए जा चुके हैं। चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन चौकन्ना हो रहा है। आज अराजकता तथा अपराधिक गतिविधियों को रोकने एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए कायमगंज कोतवाली पुलिस सक्रिय नजर आई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज जय प्रकाश पाल के निर्देशन में पुलिस बल ने पूरे नगर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च करते हुए स्थानीय नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था हेतु सहयोग देने की अपील की है।

पुलिस बल ने फ्लैग मार्च नगर के पुलिया पुलगालिव से लेकर नगर के मछली मंडी चौराहे तक किया । इस दौरान जगह -जगह पुलिस द्वारा आते जाते लोगों पर कड़ी नजर रखी गई। बताते चलें आगामी कुछ समय बाद नगर पालिका परिषद का चुनाव होने वाला है। जिसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। लेकिन अभी तक चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव से पहले पुलिस कप्तान के निर्देशन पर कायमगंज पुलिस सक्रिय दिखाई दे रही है।

जिसके चलते फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। आज के फ्लैग मार्च में कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल कस्बा चौकी इंचार्ज हरि ओम त्रिपाठी पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।

ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes