Kaimganj News: अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसूता ने दिया बेटी को जन्म, ईएमटी ने कराया प्रसव

Picsart 22 11 24 22 25 10 815

कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 नवंबर 20-22

जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित रहें,साथ ही प्रसूता को समय से डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाया जाए। इसके लिए शासन ने हर गांव में आशा बहू की नियुक्त की है। उनका काम है कि बे गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर उचित सलाह स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जागरूक करती रहे । साथ ही उस परिवार की भी जिम्मेदारी होती है कि गर्भवती महिला को प्रसव काल से पहले अस्पताल ले जाकर डॉक्टर की देखरेख में प्रसव कराने की चिंता रखते हुए समय से व्यवस्था करें ।

लेकिन अक्सर यह देखने में आ रहा है कि न तो आशा बहुएं और ना ही गर्भवती महिला के परिजन अपने दायित्व का सही से निर्वाह कर रहे हैं। यही कारण है कि प्रसव पीड़ा से प्रसूता परेशान हो जाती हैं ,और कभी-कभी तो जिंदगी और मौत का खेल उनके जीवन से खिलवाड़ करता हुआ दिखाई देने लगता है। खैर जो भी हो जिम्मेदारी तो हर किसी को समझनी चाहिए।

आज ऐसी लापरवाही का एक मामला उस समय सामने आया जब गर्भवती महिला को अस्पताल लाए जाने के समय एंबुलेंस में ही एक बच्ची को जन्म देना पड़ा। प्रसूता का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस में ही ईएमटी एवं पायलट तथा साथ चल रही आशा ने कराया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम हजरतगंज निवासी उत्तम सिंह की पत्नी रुचि को तेज प्रसव पीड़ा हुई। देर शाम परिजनों ने 108 एंबुलेंस के ईएमटी लोकेंद्र कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस जब महिला को लेकर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए आ रही थी। तभी रास्ते में गांव सवितापुर के पास महिला को पीडा बढ़ गई। इसी दौरान ईएमटी तथा पायलट दीपक सिंह ने आशा शिवानी के साथ मिलकर सुरक्षित प्रसव कराया।

प्रसव के बाद महिला रुचि को नजदीकी कंपिल अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया। महिला ने पुत्री को जन्म दिया है। संयोग से जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बताया गया है कि महिला ने यह दूसरी पुत्री को जन्म दिया है। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes