लेखपाल तथा कानूनगो की कारगुजारी से परेशान किसानों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

Picsart 22 07 29 16 33 07 821

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 29 जुलाई 2022
भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति )के बैनर पर किसानों तथा महिलाओं ने बड़ी संख्या में तहसील परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज संजय सिंह को सौंपा। वही मौके पर पहुंचे एस डी एम नरेंद्र सिंह ने किसानों को समझने का प्रयास किया। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के गांव शिवरई मठ के अंतर्गत अंबेडकर पार्क हेतु संरक्षित जगह को तहसीलदार के निर्देशन में राजस्व टीम द्वारा 30 जून 2022 को चिन्हित की गई थी। लेकिन आज तक पार्क की जमीन अवैध कब्जे से मुक्त नहीं कराई गई है। तत्काल मुक्त कराई जाए। वही किसान नेताओं ने कानूनगो राकेश कुमार यादव , तहसीलदार कायमगंज का स्थानांतरण तत्काल जिले से बाहर करने की मांग की है।

 

Picsart 22 07 29 16 34 39 053

 

भाकियू ने लेखपाल सावन कुमार यादव पर अपने हल्के में भ्रष्टाचार और धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस लेखपाल ने न्यायालय द्वारा पारित आदेश की अवहेलना करते हुए, गांव स्थित भूमि मोटी रकम लेकर गांव के जवाहरलाल यदुनंदन वासुदेव के नाम को हटाकर पुनः लालाराम व उनके पुत्रों एवं रघुनंदन के नाम अंकित की है। भाकियू ने ऐसे भ्रष्ट लेखपाल को निलंबित करते हुए कार्यभार से मुक्त कर 420 का आरोपी बना कर शीघ्र कार्यवाही किए जाने की मांग की। इसी के साथ उन्होंने पूर्व में कार्यरत रहे लेखपाल त्रिलोकीनाथ को ही उनके हल्के में नियुक्त करने की भी मांग की है । किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि यदि यह काम जनहित में शीघ्र न किए गए। तो बे पुनःएक बार तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल करते हुए उप जिला अधिकारी का घेराव करने को विवश होंगे । यदि आंदोलन के समय कुछ भी अप्रिय घटना घटित हुई तो इसके लिए प्रशासन को ही जिम्मेदार माना जाएगा । प्रदर्शन स्थल पर भाकियू नेता गिरीश चंद्र शाक्य ,राजवीर सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह, डॉ०ज्ञानेश राजपूत ,कमलेश राजपूत, धनसिंह यादव, रक्षपाल, प्रकाश , गंगासहाय ,वेदपाल सिंह, मोहम्मद बसर, हरिश्चंद्र, प्रकाश चंद्र ,अनिल कुमार ,राजेश कुमार ,लक्ष्मी ललैया ,बृजेश कुमार ,बबलू सहित लगभग एक सैकड़ा से अधिक भाकियू कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes