मंदिर से चोरी करने बाला संदिग्ध पुलिस को चकमा दे ,हुआ फरार

1648177247860 1

शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 29 जुलाई 2022 मंदिर का ताला तोड़कर हजारों रुपए की नगदी तथा सामान चुराने बाला आरोपी पुलिस को चकमा देकर हवालात से शौच क्रिया का बहाना कर हुआ फरार। पुलिस में हड़कंप जानकारी के अनुसार कायमगंज- फर्रुखाबाद मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग, जहां स्थित मां ललिता देवी मंदिर जिसके मुख्य गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर में रखे दानपात्र से लगभग3 हजार रुपए की नगदी तथा आबश्यक समान की चोरी कर ली गई थी ।जरूरी सामान में इनवर्टर तथा मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए घंटे भी चोरी कर लिए गए थे ।

 

Picsart 22 07 29 20 15 41 468

 

सूत्रों के मुताबिक बताया गया है जिस वक्त चोर मंदिर में ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे ।उसी दौरान कस्बा पुलिस गश्त करती हुई मौके पर पहुंच गई थी ।जब पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में युवक को देखा तो युवक से पूछताछ करने की कोशिश की । लेकिन युवक मौके से भागने लगा ।तो पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी युवक को पकड़ लिया था। पकड़े गए युवक के पास एक बोरी जिसमें कुछ माल भी बरामद किया गया था। जो चोरी किए गए घंटे बताए गए थे ।अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर परिसर में चोरी किये जाने की तहरीर मंदिर संरक्षक पुजारी नरेंद्र सिंह गंगवार निवासी कुइया खेड़ा थाना शमशाबाद द्वारा दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक बताया गया है गश्त के दौरान मंदिर से चोरी के एक आरोपी को पुलिस द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया था ।जबकि अन्य चोर मौके से फरार हो गए थे ।आरोपी युवक को शमशाबाद थाने लाया गया था ।जहां उससे पूछताछ की जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक बताया गया है ,सुबह के करीब आरोपी युवक जो शमशाबाद नगर के मोहल्ला चौखंडा निवासी बताया गया, शौच क्रिया का बहाना कर चुपचाप थाने से खिसक गया । उधर शौच क्रिया के बहाने थाने से फरार हुए आरोपी को नदारत देख थाने में हड़कंप मच गया ।आरोपी युबक के फरार हो जाने के बाद कस्बे के लोगों ने पुलिस विभाग की लापरवाही पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दी। जो आम लोगों की जुबान पर चर्चा बनकर उभरती रही । हिरासत में आया व्यक्ति यदि पुलिस से बहानेबाजी कर फरार हो जाए तो इसे पुलिस कर्मियों की लापरवाही ही कहा जाएगा । यह आरोपी भी थाने की हवालात से लेकर थाना परिसर तक जगह-जगह मुस्तैद पुलिस कर्मियों कोचकमा देकर फरार हो गया। यह मामला नगर में आम जनता की जुबान पर शाम तक चर्चा का विषय बना हुआ था।

 

शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शादी में चली गोलियां, जेल पहुँचे नेता हर्ष फायरिंग कांड में लोजपा नेता समेत चार गिरफ्तार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बैंड-बाजे[...]

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: छोटे कनेक्शन वालों पर नहीं होगी जल्द कटौती

Uttar Pradesh news 1 KW उपभोक्ताओं को 30 दिन की मोहलत, 2 KW वालों को[...]

KARNATAKA

karnatak news बेंगलुरु में नवजात की मौत का मामला: फैक्ट्री परिसर में जन्म के बाद मिली बच्चे की लाश, युवती हिरासत में

Karnatak news -सामाजिक दबाव और भय के एंगल से जांच -फैक्ट्री के शौचालय में हुई[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मकू नगला में पुरानी रंजिश भड़की: लाठी-डंडों से हमला, देवर-भाभी गंभीर—पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad news -शनिवार सुबह खेत पर काम कर रहे युवक पर हमला, बीच-बचाव में आई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का ‘शॉर्ट सर्किट’: 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी काल, जिंदा जला युवक

KAIMGANJ NEWS बिजली विभाग की लापरवाही ने उजाड़ा घर; मासूम के सिर से उठा पिता[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ संकिसा: जहां भगवान बुद्ध उतरे थे स्वर्ग से धरती पर, आस्था और इतिहास का है अद्भुत संगम

Farrukhabad news -फर्रुखाबाद जनपद में स्थित संकिसा, बौद्ध धर्म के आठ प्रमुख तीर्थों में शामिल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कोतवाली में मची भगदड़: बिजली के तारों ने उगली आग, राख होने से बचा महिला परामर्श केंद्र

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): कोतवाली परिसर शुक्रवार की शाम उस वक्त छावनी के बजाय ‘अखाड़ा’[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes