KAIMGANJ NEWS घने कोहरे की चादर में लिपटा कायमगंज क्षेत्र, सड़क और रेल यातायात पर पड़ा असर

Picsart 26 03 10 09 21 58 564

KAIMGANJ NEWS – घना कोहरा देख लोगों ने कहा कि आज तो ऐशा लग रहा है मानो माह दिसम्बर – जनवरी वाला मौसम फिर लौट आया हो
कायमगंज/फर्रुखाबाद।
मौसम के अचानक बदले मिजाज ने पूरे क्षेत्र को घने कोहरे की चादर में लपेट लिया। देर रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह होते-होते और घना हो गया, जिससे जनजीवन पर साफ असर देखने को मिला। फर्रुखाबाद से बांया कायमगंज होते हुए दिल्ली जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। कई वाहन चालक हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से आगे बढ़ते दिखाई दिए।
घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर तो कुछ ही दूरी तक देख पाना मुश्किल हो गया। यही स्थिति रेल मार्ग पर भी देखने को मिली, जहां कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ता नजर आया।
सुबह और दिन के समय भी लंबे समय तक चारों ओर घना कोहरा छाया रहा। वातावरण में इतनी धुंध थी कि दूर की वस्तुएं साफ दिखाई नहीं दे रही थीं और पूरे इलाके में अंधेरे जैसा माहौल बन गया। लोगों का कहना था कि मौसम का यह नजारा देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो दिसंबर-जनवरी की सर्दी एक बार फिर लौट आई हो।
हालांकि किसानों के लिए राहत की बात यह रही कि इस कोहरे से फिलहाल फसलों को किसी तरह का नुकसान होने की आशंका नहीं है। आबादी वाले इलाकों में लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त नजर आए, लेकिन अचानक बिगड़े मौसम का असर बाजारों पर जरूर दिखाई दिया।
इस समय विवाह समारोहों का सीजन चल रहा है, फिर भी घने कोहरे और ठंडे मौसम के कारण बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई। दुकानों और सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखाई दी। आवागमन से जुड़े कई कार्य भी प्रभावित नजर आए।
मौसम के इस बदले रूप ने एक बार फिर लोगों को सर्दी के दिनों की याद दिला दी है। मौसम विभाग के अनुसार यदि नमी इसी तरह बनी रही तो अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा पड़ने की संभावना बनी रह सकती है।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीपी विद्या निकेतन के सभागार में 15[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में झूमा शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान, वीरों की गाथा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजादी के जश्न में रंगा व्यापार संगठन कार्यालय, शान से फहराया तिरंगा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS द एंड टाइम्स न्यूज चैनल की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीपू भाई सुभानपुर की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्र व नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या हमने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शबनम बुक स्टोर नई बस्ती रोड कायमगंज शीलू भाई लालू भाई की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, सपनों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes