शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 29 जुलाई 2022
शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए शासन स्तर से वैसे तो स्कूली बच्चों के लिए भोजन किताबें ड्रेस स्कूल बैग जूते मोजे आदि व्यवस्थाएं की जा रही हैं। लेकिन शायद ही ऐसा कोई परिषदीय पूर्व माध्यमिक अथवा प्राथमिक विद्यालय हो जहां स्कूल की साफ सफाई झाड़ू आदि लगाने के लिए सफाई कर्मचारी की नियमित व्यवस्था की गई हो। ऐसी स्थिति में मजबूरी बस शिक्षक स्कूली बच्चों से ही यह काम करा रहे हैं ।ऐसा ही एक मामला आज विकासखंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर बैरागढ़ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में देखने को मिला । जहां स्कूल खुलने के तुरंत बाद शिक्षकगण अपनी -अपनी कुर्सियों पर बैठे टच मोबाइल चला रहे थे और स्कूल में पढ़ने के उद्देश्य से आए बच्चे हाथों में झाड़ू लिए साफ सफाई कर रहे थे। उसी समय वहां एक पत्रकार पहुंच गए। उन्होंने झाड़ू लगाते हुए बच्चों के फोटो कैमरे में कैद करना चाहे। इसे देखते ही शिक्षक भड़क उठे और वाद-विवाद करने लगे। यहां तक की मीडिया कर्मी का उन्होंने मोबाइल तक छीनने का प्रयास किया। शिक्षक का यह व्यवहार उसके पद की गरिमा के अनुसार उचित नहीं था। वाद विवाद की जगह उन्हें अपनी बात रखनी चाहिए थी। जिस मजबूरी में वे बच्चों से साफ सफाई का काम कराते हैं। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वैसे तो शासन स्तर से बच्चों द्वारा ऐसा कृत्य कराया जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। लेकिन फिर भी जानते हुए भी शिक्षक बच्चों से ही रोज साफ सफाई का काम कराते हैं। जो बच्चे घर से नहा धोकर साफ कपड़े पहन कर स्कूल पहुंचते हैं। वे झाड़ू पोछा लगाने के बाद फिर दोबारा नहाने के लायक हो जाते हैं। क्योंकि उनके कपड़े हाथ पैर मुंह आदि धूल मिट्टी से सन जाते हैं। इसमें शिक्षकों के साथ ही ग्राम प्रधान भी कम दोषी नहीं है। क्योंकि बे ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मचारियों को विद्यालय की सफाई करने के लिए कहते ही नहीं है। जबकि गांव के अन्य भवनों की तरह विद्यालय भवन भी ग्राम पंचायत की सीमा में ही स्थित होता है । इसी के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस समस्या से शासन को न जाने क्यों अवगत कराने में हमेशा हिचक महसूस करते रहते हैं। इन्हीं सब कारणों से अध्यापक बाल श्रम शोषण के विपरीत नौनिहालों से काम ले रहे हैं । वह भी स्कूल की साफ सफाई परिसर की घास छिलाई तथा बहने वाले पानी की नाली की सफाई तक का काम बच्चों से ही करा रहे हैं। यह दुर्भाग्य ही है जब बच्चे अच्छी शिक्षा के लिए स्कूल जाएं और वहां उन्हें करना पड़ता है सफाई कर्मचारी वाला काम, वह भी अध्यापकों के निर्देश पर, इस स्कूल में पढ़ने वाले कुछ बच्चों ने अलग हटकर अपने नाम का खुलासा न करने की बात कहते हुए बताया कि अगर वे मास्टर साहब के बताएं अनुसार सफाई नहीं करते हैं। तो उन्हें दंडित किया जाता है। आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है। यह बात प्रशासन को देखनी ही चाहिए।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct