Farrukhabad news –ग्राम प्रधान से पीड़ित महिला ने तहसील दिवस पर पेट्रोल डाल किया आग लगाने का प्रयास

Picsart 24 03 17 06 58 04 345

Farrukhabad news –फर्रुखाबाद ।
ग्राम प्रधान की गलत नीतियों से परेशान हो एक महिला ने आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर विरोध दर्ज कराते हुए अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया । मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया । इसके बाद पीड़ित महिला को समझा बुझाकर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कर दिया गया । कोतवाली मोहम्मदाबाद के पिपर गांव निवासी अलाउद्दीन की पुत्री जनवरी बेगम ने मजबूरन जान देने का प्रयास किया ।आम लोगों की तरह जनवरी बेगम ने तहसील दिवस में एसडीएम सदर को शिकायती पत्र दिया। एसडीएम ने शिकायत पत्र पर कार्रवाई करने का आदेश कर दिया ।कोई पूछताछ न किए जाने और ना कोई कार्रवाई किए जाने से महिला काफी दुखी हो गई । सभागार से निकलने पर महिला ने वहीं गैलरी में पेट्रोल अपने शरीर पर डाल लिया और आग लगाने के लिए माचिस जलाई । वहां एसडीएम का सुरक्षा गार्ड प्रवेश कुमार मौजूद था ‘। पेट्रोल की महक लगने पर उसकी नजर महिला पर पड़ी । उसने तुरंत ही महिला को पकड़ लिया । महिला 1 लीटर की बोतल में पेट्रोल छुपा कर लाई थी । घटना की जानकारी होते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया । हंगामा होते ही तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम ,तहसीलदार तथा अन्य अधिकारी महिला के पास पहुंचे । उसे समझा कर सभागार लाया गया। एसडीएम ने पीड़ित महिला से घटना के बारे में पूछताछ के बाद में गांव ले जाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दे महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया । जनवरी बेगम ने शिकायती पत्र देकर एसडीम को अवगत कराया था कि मेरे घर के सामने चबूरता है । जिसका वह उपयोग करती हैं । उसके लिए कोई रास्ता आदि नहीं है । फिर भी वर्तमान ग्राम प्रधान कुंदेश यादव अपनी दबंगई से अपराधी किस्म के व्यक्तियों के साथ मिलकर जबरदस्ती सरकारी सड़क बनवाने हेतु प्रयास कर रहा है । मेरा परिवार विरोध करता है ।लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। वह मेरे परिवार के साथ मारपीट गाली गलौज करता है। जबकि मेरा एक मुकदमा न्यायालय में मुन्नू उर्फ मुन्नी आदि बनाम उत्तर प्रदेश सरकार के विरुद्ध बिचाराधीन है । यह जगह मेरे पिता द्वारा बैनामा के माध्यम से खरीदी गई है । ग्राम प्रधान व उसका समर्थक राजू टेलर व मिथिलेश ने मुझे गाली गलौज कर पीटा और कहा कि तुम अधिकारियों से मेरा कुछ नहीं करा सकती हो । यहीं पर रोड बनेगा । पीड़ित महिला ने आरोप लगाया। कि ग्राम प्रधान दबंगई के बल पर उसकी निजी भूमि पर सड़क बनवा रहा है ।ग्राम प्रधान श्रीयादव दरोगा के ऊपर जानलेवा हमला कर चुका है ।उसे पर धारा 307 व अन्य धाराओं का मुकदमा चल रहा है। और इसका साथी राजू टेलर अबैध शराब बेचने का काम करता है ।
रिपोर्टर = दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes