Kaimganj news –कायमगंज फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नगला बसोला में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने युवक के गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों द्वारा उसे कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आदेश कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र रामसरन अपने खेत में ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भर रहा था। इसी दौरान ग्राम नगरिया निवासी अहलकार सतवीर राम रईस पुत्रगण गजराज वहां पहुंच गए और बेवजह गाली गलौज करने लगे जिसका आदेश कुमार ने विरोध किया। इसी बात को लेकर अहल कार ने गोद से तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। गोली चलते ही आदेश कुमार की सीधी जाघ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। घटना की सूचना आदेश कुमार के परिजनों को लगी वह मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे उठाकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया। अस्पताल पहुंचे घायल आदेश के गांव के चाचा राम रतन ने बताया कि यह लोग खेत में गाना ट्रैक्टर में भर रहे थे इसी दौरान दबंग किस्म के लोग मौके पर पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान अहल कार ने तमंचे से गोली मार दी। इधर चिकित्सक ने युवक को देखने के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया है। घटना की सूचना कायमगंज कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। अस्पताल पहुंचे सीओ एवं कस्बा चौकी इंचार्ज एवं पुलिस से पूछताछ की।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug