kaimganj news –वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए दी गई दविश के दौरान हुई मुठभेड़ में दो आरोपी सहित एक सिपाही हुआ घायल

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news कायमगंज /फर्रुखाबाद । कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला सिरसा मजरा शादनगर में शस्त्र फैक्ट्री संचालन करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस से मुठभेड़ हो गई । जिसमें दो वांछित आरोपियों के साथ ही गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ । सभी घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कर दिया गया । पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया कि शुक्रवार की रात सिरसा निवासी फरार चल रहे राहुल पुत्र जयनंदन तथा कासगंज जिले के थाना सोरों क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी राहुल की बुआ के बेटे स्वदेश पुत्र रघुराज तथा इसके चाचा विनोद की गिरफ्तारी के लिए थाना अध्यक्ष कपिल जितेंद्र चौधरी ने गांव सिरसा जाकर दविश दी । उसी समय आरोपियों ने अपने को घिरा समझकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई । इस मुटभेड में बदमाशों की गोली लगने से कांस्टेबल धर्मेंद्र गुर्जर घायल हो गया । वहीं पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए घायल हो चुके आरोपी राहुल और स्वदेश को गिरफ्तार कर लिया । सभी घायलों को उपचार के लिए कायमगंज सरकारी अस्पताल लाया गया । यहां से तीनों घायल लोहिया अस्पताल रेफर कर दिए गए । घटना के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस मुठभेड़ तथा जानलेवा हमले के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया । पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्त में आए राहुल उर्फ रामभजन के विरुद्ध थाने पर 5 मुकदमे दर्ज हैं । वहीं स्वदेश के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज बताए गए । गिरफ्तार हुए इन लोगों के पास से अवैध तमंचा तथा कारतूस भी बरामद हुए है । इनकी शातिराना गतिविधियों को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी । मुठभेड़ के बाद फरार हुए थाना सौरों के विनोद की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes