Farrukhabad news – 300 दिन तक हर रोज 30 किलोमीटर पैदल चलकर 8736 किलोमीटर का सफर तय कर मदीना पहुंचने का जज्बा ले – हज यात्री को चार मुल्कों से पड़ेगा गुजरना – बाद इसके सऊदी अरब पहुंच करेंगे हज यात्रा की रश्म पूरी
फर्रुखाबाद -5 अगस्त 2024
जनपद फर्रुखाबाद, थाना जहानगंज के गांव भडौसा निवासी डा० आजाद मियां अपने अल्लाह पर पूरा भरोसा रखते हुए आज हज यात्रा के लिए अपने घर से सऊदी अरब – मदीना के लिए पैदल ही निकल पड़े । उन्होंने आज 5 अगस्त को दिन के २ -०० बजे यात्रा शुरू की । इस यात्रा में वे पाकिस्तान – ईरान – इराक – कुवैत इन चार देशों से होकर जायेंगे । यात्रा का 8736 किलोमीटर का पूरा सफर प्रतिदिन 30 किलोमीटर चलकर 300 दिनों तक जारी रहेगा । इसके वाद वे सऊदी अरब के मदीना में पहुंच कर पूरी शिद्दत से हज की रश्में पूरी करेंगे । अनुमान के मुताबिक तकरीबन 10 माह तक हज यात्रा जारी रहेगी । यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने ग्राम सभा जरारी स्थित जामा मस्जिद में जोहर की नमाज अता की और इसके फौरन बाद अकीदतमदों के बडे जत्थे के साथ जहानगंज से छिबरामऊ वाले मुख्य सड़क मार्ग पर चल पड़े । हज यात्री की रवानगी के समय क्षेत्र के बडी तादात में मौजूद लोगों ने डाo मियां को फूलमालाएं पहनाकर जोरदार इस्तवाल किया । मौजूद लोगों ने उनकी अनूठी पहल की तारीफ करते हुए यात्रा पूरी होने के लिए दुआएं मांगी । सभी ने इस नेक काम के लिए अल्लाह से इस पैदल हज यात्रा को कुबूल फरमाने की दुआएं की । बताया जा रहा है कि यह जिले के पहले ऐशे हज यात्री हैं जो पैदल हज यात्रा पर निकले है । वैसे तो लोग अक्सर वायु मार्ग से जाने वाले जहाजों से हज यात्रा के लिए जाते रहे हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct