kampil news दो दुकानों को निशाना बना शातिर चोरों ने छत तथा ताले तोड़ की नकदी सहित हजारों की चोरी

Picsart 23 09 19 19 31 18 195

Kampil news कंपिल – कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 अगस्त 2024

कस्बा कंपिल के मेन चौराहे पर थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित दो दुकानों को निशाना बनाकर शातिर चोरों ने हजारों की नकदी सहित काफी मात्रा में सामान चुरा लिया । चोरों द्वारा दुकानों की छत से सेंधमारी कर ताले तोड़ दिए । दूकान में घुसकर अन्दर गोलक से हजारों रुपए नकद तथा सामान चोरी कर लिया ।
मिली जानकारी अनुसार टा० ए० कंपिल के वार्ड नंबर 5 नेहरू नगर निवासी रामपाल यादव मेन चौराहा पर अपनी पंकज जनरल स्टोर नाम से संचालित दुकान शाम को बंद कर अपने घर चले गए थे । आज सोमवार को सबेरे आकर खोली तो चोरी होने की जानकारी हुई । दुकानदार के अनुसार चोरों ने दुकान की गोलक में रखे बिक्री से प्राप्त 50 हजार रुपए नकद एवं 20 हजार रुपए का अन्य सामान चुरा लिया । चोरी करने के लिए चोर छत की दीवार फाँदकर आए, और छत के जीने के पास लगे ताले व कुंडी तोड़कर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया । इन्हीं की दुकान के पडोस में नगर कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी विक्की की श्याम मिष्ठान भंडार नाम की दुकान है । रविवार की रात को ही चोरो ने इस दूकान से भी चोरी कर ली । बताया गया कि चोर दुकान की छत काटकर अंदर घुस गए । चोरों ने दूकान की गुल्लक में बाइक खरीदने के लिये रखे 50 हजार रूपए नकद पार कर दिए । आज प्रातः जब दूकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो खुली पड़ी गोलक और रुपए गायब देखकर होश उड़ गए । चोरों की करतूत से पीडित दोनों दुकानदारों ने लिखित तहरीर दे – घटना से पुलिस को अवगत कराया । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes