Farrukhabad news प्रवासियों के सूने घर बने चोरों का आसान निशाना, जेवरात लेकर फरार त्यौरखास में चोरी की वारदात से दहशत,

IMG 20260414 WA0606

Farrukhabad news ➡️ सूने घरों पर चोरों की नजर, प्रवासी परिवार बने आसान टारगेट
➡️ 100 मीटर दूर मिला खाली बक्सा, जेवरात गायब
➡️ तीन घरों को बनाया निशाना, दो जगह चोरों के मंसूबे नाकाम
➡️ गांव में दहशत, पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव

फर्रुखाबाद/कम्पिल
थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव त्यौरखास में प्रवासी परिवारों के सूने घरों को निशाना बनाकर चोरों ने सनसनी फैला दी। शातिर चोर एक घर से कीमती जेवरात पार कर ले गए, जबकि दो अन्य घरों में चोरी का प्रयास विफल रहा। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनिल कठेरिया अपने परिवार के साथ पंजाब में मजदूरी करते हैं। उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोर जीने के सहारे घर में दाखिल हो गए। कमरे का ताला तोड़ने के बाद अंदर रखे चार बक्सों के भी ताले तोड़ दिए गए। चोर एक बक्सा उठा ले गए, जो बाद में घर से करीब 100 मीटर दूर लालू यादव के घेर में मिला। हालांकि बक्से में रखे दो जोड़ी झुमके, दो अंगूठियां, एक मंगलसूत्र और दो जोड़ी चांदी की पाजेब समेत अन्य कीमती सामान गायब था।
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब अनिल के भाई राजेश कठेरिया, जो पास में ही चारपाई पर सो रहे थे, सुबह उठे तो घर का ताला टूटा देखा। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
इतना ही नहीं, चोरों ने महिपाल शाक्य के मकान को भी निशाना बनाया, जो परिवार सहित गुजरात में ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। यहां मुख्य गेट का ताला तोड़ा गया, लेकिन ग्रामीणों के जाग जाने से चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके अलावा श्यामबीर कश्यप के घर में घुसकर अलमारी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन शोर मचने पर चोर मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट:
जयपाल सिंह यादव | दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes