KAIMGANJ NEWS मेन लाइन का बॉक्स फुंका, 200 गांव अंधेरे में डूबे 

Picsart 26 03 24 06 46 33 213

KAIMGANJ NEWS –छह घंटे ठप रही सप्लाई, भीषण गर्मी में तड़पे ग्रामीण—मोबाइल नेटवर्क भी बैठा
📍 कायमगंज/कंपिल।
मंगलवार को एक छोटे से तकनीकी फॉल्ट ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया। मैन लाइन के बंच केबल का बॉक्स फुंकते ही कंपिल और सिवारा उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर की भीषण गर्मी में अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।
जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र कंपिल से धर्मपुर ग्रामीण, धर्मपुर नलकूप, रुदायन ग्रामीण, रुदायन नलकूप और कंपिल समेत पांच फीडरों से आपूर्ति की जाती है। वहीं सिवारा उपकेंद्र से गौरखेड़ा, शादनगर और सिवारा सहित तीन फीडरों के माध्यम से दर्जनों गांवों को बिजली मिलती है।
⏰ सुबह 11 बजे हुआ फॉल्ट, शाम 5 बजे आई राहत
गांव नरैनामऊ के पास मंगलवार करीब 11 बजे बंच केबल का बॉक्स अचानक फुंक गया, जिससे दोनों उपकेंद्र पूरी तरह ठप हो गए। इसके चलते कंपिल क्षेत्र के राईपुर चिंघाटपुर, कमलपुर, नुनेरा, कारव, देहामाफी पुंथर, बिहारीपुर, कटिया, रुदायन, बिल्हा, हमीरपुर मजरा, पलीतपुरा समेत कई गांव अंधेरे में डूब गए।
उधर सिवारा उपकेंद्र से जुड़े सिवारा मुकुट, सिवारा खास, बहबलपुर, मिसतनी, कमरुद्दीननगर, गुजरपुर, रौकरी, भैंसरी, सिकंदरपुर अगू समेत अनेक गांवों की बिजली भी पूरी तरह गुल रही।
🌡️ गर्मी में बेहाल लोग, नेटवर्क भी ठप
बिजली कटौती के चलते भीषण गर्मी में ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया। पंखे-कूलर बंद हो गए, वहीं कई इलाकों में मोबाइल टॉवर भी ठप पड़ गए, जिससे लोगों को संपर्क करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
🔧 छह घंटे बाद बहाल हुई सप्लाई
सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 5 बजे फुंका हुआ बॉक्स सही कर आपूर्ति बहाल कर दी। इस दौरान करीब 6 घंटे तक क्षेत्र के लोग परेशान रहे।
🗣️ क्या बोले अधिकारी?
कंपिल और सिवारा उपकेंद्र के जेई आर.पी. सिंह ने बताया कि फॉल्ट को समय रहते ठीक कर लिया गया है और अब सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चालू कर दी गई है।
✍️ ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव | दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes