Uttar Pradesh news – प्रसूता की गंभीर हालत के बीच कड़ी मशक्त से डाक्टरों ने कराई नारमल दिलेवरी
साभार :-
(एंड टाइम्स न्यूज )
बहराइच / उत्तर प्रदेश
बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ प्रसव पीड़ा से बेहाल एक बेबस मां ने दर्द की इंतहा होने पर खुद को ही लहूलुहान कर लिया। घर में अकेलेपन और असहनीय पीड़ा के बीच महिला ने जो कदम उठाया, उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; अस्पताल में मौत से जूझती महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म देकर सबको हैरान कर दिया।
*असहनीय दर्द और अकेलेपन की मार*-
जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय ननकई के पति की 6 माह पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। वह अपने चार बेटों के साथ संघर्षपूर्ण जीवन जी रही थी। गुरुवार दोपहर जब उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई, उस वक्त बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। दर्द जब बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो बदहवास स्थिति में उसने रसोई में रखे चाकू से खुद पर जानलेवा हमला कर दिया।
=चीख सुनकर दौड़े पड़ोसी, मौके का मंजर देख उड़े होश =
महिला की चीखें सुनकर जब पड़ोसी घर के भीतर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनकी रूह कांप गई। ननकई खून से लथपथ तड़प रही थी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे फखरपुर सीएचसी पहुंचाया।
अस्पताल में ‘चमत्कार’: गंभीर हालत में भी दी जिंदगी को दस्तक
सीएचसी के डॉक्टरों के सामने दोहरी चुनौती थी—एक तरफ महिला की जान बचाना और दूसरी तरफ सुरक्षित प्रसव कराना। डॉक्टरों की तत्परता से ननकई ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना कि इतनी गंभीर चोटों के बावजूद ‘नॉर्मल डिलीवरी’ सफल रही।
=किया लखनऊ रेफर, दुआओं का दौर जारी =
चूंकि महिला के पेट का घाव काफी गहरा था, इसलिए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस एन.एन. त्रिपाठी ने बताया कि महिला की हालत नाजुक है और उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल मासूम बच्ची सुरक्षित है, और गांव वाले ननकई के सकुशल लौटने की दुआ कर रहे हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct